Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मो. अफजल ने तोड़ा पुरुषों के 800 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड, दुबई में रचा इतिहास

29 वर्षीय अफजल ने यह कारनामा वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर के ब्रॉन्ज लेवल मुकाबले में किया, जो दुबई पुलिस स्टेडियम में आयोजित हुआ था। हालांकि वे रेस में केन्या के निकोलस किप्लागट से पीछे रह गए, जिन्होंने 1:45.38 सेकंड में रेस जीत ली।

10 May 2025

मो. अफजल ने तोड़ा पुरुषों के 800 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड, दुबई में रचा इतिहास

दुबई। एशियाड सिल्वर मेडलिस्ट मोहम्मद अफजल ने शुक्रवार को दुबई में आयोजित यूएई एथलेटिक्स ग्रां प्री में पुरुषों के 800 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना डाला। अफजल ने 1 मिनट 45.61 सेकंड में रेस पूरी कर 2018 में जिन्सन जॉनसन द्वारा बनाए गए 1:45.65 सेकंड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

केन्याई धावक ने मारी बाज़ी, अफजल रहे दूसरे

29 वर्षीय अफजल ने यह कारनामा वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर के ब्रॉन्ज लेवल मुकाबले में किया, जो दुबई पुलिस स्टेडियम में आयोजित हुआ था। हालांकि वे रेस में केन्या के निकोलस किप्लागट से पीछे रह गए, जिन्होंने 1:45.38 सेकंड में रेस जीत ली।

वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालिफिकेशन समय नहीं छू सके

हालांकि अफजल ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड तो बनाया, लेकिन वह 2025 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन टाइम 1:44.50 सेकंड को पार नहीं कर सके। इससे पहले उन्होंने 2023 हांगझो एशियन गेम्स में 800 मीटर में सिल्वर मेडल जीता था, जहां उनका समय 1:48.43 सेकंड था।

200 मीटर में अनिमेष कुजुर का जलवा

दूसरी ओर, राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी अनिमेष कुजुर ने 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 20.45 सेकंड में जीत दर्ज की। कुजुर इससे पहले 2025 फेडरेशन कप में 20.40 सेकंड का समय लेकर अमलान बोर्गोहेन का तीन साल पुराना रिकॉर्ड (20.52 सेकंड) तोड़ चुके हैं।

बोर्गोहेन रहे पांचवें स्थान पर

इस प्रतियोगिता में बोर्गोहेन 21.08 सेकंड का समय लेकर पांचवें स्थान पर रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मो. अफजल ने तोड़ा पुरुषों के 800 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड,
29 वर्षीय अफजल ने यह कारनामा वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर के ब्रॉन्ज लेवल मुकाबले में किया, जो दुबई पुलिस स्टेडियम में आयोजित हुआ था। हालांकि वे रेस में केन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News