Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

यूको बैंक घोटाला : पूर्व चेयरमैन पर करोड़ों की अवैध लेन-देन का आरोप, ईडी ने किया खुलासा

इन कंपनियों को मिलने वाला फंड सीधे तौर पर सीएसपीएल से जुड़ा हुआ पाया गया है

19 May 2025

यूको बैंक घोटाला : पूर्व चेयरमैन पर करोड़ों की अवैध लेन-देन का आरोप, ईडी ने किया खुलासा

कोलकाता। सार्वजनिक क्षेत्र के कोलकाता मुख्यालय वाले यूको बैंक के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुभाष कुमार गोयल को हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि गोयल ने एक निजी कंपनी से करोड़ों की 'अवैध ग्रैच्युटी' प्राप्त की थी। यह कंपनी बैंक लोन घोटाले में मुख्य लाभार्थी रही हैं।
ईडी की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि गोयल को यह अवैध लाभ कोलकाता की कंपनी कॉनकास्ट स्टील एंड पावर लिमिटेड (सीएसपीएल) और उससे जुड़ी शेल कंपनियों के ज़रिए मिला। जांच में सामने आया कि यूको बैंक में कार्यकाल के दौरान गोयल ने सीएसपीएल को भारी मात्रा में लोन स्वीकृत किया, जिसे बाद में कंपनी ने हेराफेरी कर इधर-उधर कर दिया।
ईडी के मुताबिक गोयल को नकद राशि, अचल संपत्तियां, महंगे सामान, होटल बुकिंग आदि के रूप में भारी अवैध लाभ मिला। इन सभी लेन-देन को शेल कंपनियों, फर्जी व्यक्तियों और परिजनों के माध्यम से किया गया ताकि पैसों की असली स्रोत को छिपाया जा सके। ईडी ने बताया कि जांच के दौरान कई ऐसी संपत्तियों का पता चला है जो शेल कंपनियों के ज़रिए खरीदी गईं और जिनका वास्तविक नियंत्रण सुभाष कुमार गोयल या उनके परिजनों के पास है। इन कंपनियों को मिलने वाला फंड सीधे तौर पर सीएसपीएल से जुड़ा हुआ पाया गया है। अवैध राशि के लेन-देन को वैध दिखाने के लिए ‘अकॉमोडेशन एंट्री’ और फ्रंट कंपनियों के ज़रिए परत-दर-परत ट्रांजेक्शन किया गया।
आरोपित सुभाष कुमार गोयल को बीते दिन मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में पेश किया था, जहां उन्हें 21 मई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है। एजेंसी अब इस मामले में और भी कड़ियों को जोड़ने में लगी है। गौरतलब है कि ईडी पहले ही सीएसपीएल और उसके प्रमुख संजय कुमार सुरेका से जुड़ी 510 करोड़ की अचल संपत्तियां जब्त कर चुकी है। बीते महीने ईडी ने सुभाष कुमार गोयल और उनसे संबंधित कई लोगों के घरों पर छापेमारी की थी, जहां से बड़ी मात्रा में ऐसे दस्तावेज मिले जो उनके खिलाफ अहम सबूत माने जा रहे हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईडी ने किया खुलासा
इन कंपनियों को मिलने वाला फंड सीधे तौर पर सीएसपीएल से जुड़ा हुआ पाया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News