Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

अभिषेक शर्मा के साथ तीखी बहस के बाद दिग्वेश राठी एक मैच के लिए निलंबित

आईपीएल द्वारा जारी बयान में बताया गया कि लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश सिंह पर सोमवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

20 May 2025

अभिषेक शर्मा के साथ तीखी बहस के बाद दिग्वेश राठी एक मैच के लिए निलंबित

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में एलएसजी के स्पिनर दिग्वेश राठी हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से भिड़ गए थे। आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने की वजह से अब उन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है। इससे दिग्वेश 22 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा दिग्वेश पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगा है।

आईपीएल द्वारा जारी बयान में बताया गया कि लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश सिंह पर सोमवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

बयान में आगे बताया कि यह इस सीजन में अनुच्छेद 2.5 के तहत दिग्वेश का तीसरा लेवल 1 अपराध था और इसलिए उन्होंने दो डिमेरिट अंक अर्जित किए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने पहले तीन डिमेरिट अंक अर्जित किए थे- 01 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ एक डिमेरिट अंक और 04 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो डिमेरिट अंक। चूंकि अब इस सत्र में उनके खाते में पांच डिमेरिट अंक हैं, जिसके कारण उन पर एक मैच का निलंबन लगाया गया है।

यह घटना एसआरएच की पारी के आठवें ओवर में घटी, जब अभिषेक शर्मा जबरदस्त फॉर्म में थे और सिर्फ 19 गेंदों में 59 रन ठोक चुके थे। सनराइजर्स का स्कोर 99/1 था और टीम मज़बूती से लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी। ऐसे में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने ब्रेकथ्रू के लिए दिग्वेश राठी को गेंद सौंपी और राठी ने उम्मीद के मुताबिक सफलता दिलाई, जब अभिषेक ने एक्स्ट्रा कवर पर कैच थमा दिया। इसके बाद जो हुआ उसने इस अहम पल की गरिमा को बिगाड़ दिया। जैसे ही अभिषेक मैदान छोड़ने लगे, राठी ने उन्हें तीखी नजरों से घूरते हुए आक्रामक अंदाज में नोटबुक सेलिब्रेशन किया। यह देख अभिषेक भड़क गए और राठी की ओर पलट कर बढ़ने लगे। दोनों के बीच कुछ तीखे शब्दों का आदान-प्रदान हुआ, जिसके बाद अंपायर और एलएसजी के खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

अभिषेक पर भी लगा जुर्माना

सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा पर भी उनकी प्रतिक्रिया के लिए जुर्माना लगाया है। बयान में बताया कि सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा पर मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इस सीजन में अनुच्छेद 2.6 के तहत यह उनका पहला लेवल 1 अपराध था और इसलिए,उन्हें एक डिमेरिट अंक मिला है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक शर्मा के साथ तीखी बहस के बाद दिग्वेश राठी एक मैच के ल
आईपीएल द्वारा जारी बयान में बताया गया कि लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज दिग्वेश सिंह पर सोमवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News