Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिजली गिरने से सियालदह-लालगोला फास्ट पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

घटना रेजिनगर थाना क्षेत्र के दादपुर इलाके में हुई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन भयभीत यात्री ट्रेन से कूदकर जान बचाने लगे।

22 May 2025

बिजली गिरने से सियालदह-लालगोला फास्ट पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

कोलकाता। बुधवार रात पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में उस समय अफरातफरी मच गई जब सियालदह से लालगोला जा रही फास्ट पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में अचानक आग लग गई। घटना रेजिनगर थाना क्षेत्र के दादपुर इलाके में हुई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन भयभीत यात्री ट्रेन से कूदकर जान बचाने लगे।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम से ही इलाके में तेज आंधी-तूफान और बारिश शुरू हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब ट्रेन ने बेतुआधारी स्टेशन पार किया और रेजिनगर स्टेशन के पास पहुंची, तभी एक भारी पेड़ महिला डिब्बे पर गिर गया। इससे कोच में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं।

आग की भयावहता देख यात्रियों में दहशत फैल गई। वे तुरंत ट्रेन से उतरने लगे और कई यात्री चलती ट्रेन से कूद पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही रेजिनगर थाने की पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल ट्रेन को घटनास्थल पर रोक दिया गया है और सुरक्षा कारणों से उस रेल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। रेलवे की ओर से गुरुवार सुबह बताया गया है कि बिजली गिरने की वजह से पेड़ गिरा था, जिसके कारण आग लगी। इसकी जांच की जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिजली गिरने से सियालदह-लालगोला फास्ट पैसेंजर ट्रेन में लगी आ
घटना रेजिनगर थाना क्षेत्र के दादपुर इलाके में हुई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन भयभीत यात्री ट्रेन से कूदकर जान बचाने लगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News