Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मैंने चिप्स चोरी नहीं की- बोलता रहा छात्र और पीटता रहा सिविक वॉलिंटियर, सुसाइड नोट लिखकर की खुदकुशी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है

22 May 2025

मैंने चिप्स चोरी नहीं की- बोलता रहा छात्र और पीटता रहा सिविक वॉलिंटियर, सुसाइड नोट लिखकर की खुदकुशी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांशकुड़ा इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उस पर चिप्स चुराने का झूठा आरोप लगाते हुए एक सिविक वोलंटियर ने सार्वजनिक रूप से उसकी बेइज्जती की और मारपीट की। पुलिस को मृत छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने साफ तौर पर लिखा है — "मां, मैंने चिप्स चोरी नहीं की थी। रास्ते से उठा कर लाया था।" मृत छात्र की पहचान कृष्णेंदु दास के रूप में हुई है, जो पांशकुड़ा के गोंसाइबेर बाजार का निवासी था।
हालांकि पुलिस की लापरवाही का आलम ये है कि अभी तक उस सिविक वॉलिंटियर को गिरफ्तार तक नहीं किया गया है।
परिजनों के अनुसार, रविवार को कृष्णेंदु बाजार में चिप्स खरीदने गया था। जिस दुकान पर वह गया था वहां चिप्स नहीं मिला और दुकानदार भी मौजूद नहीं था। तभी उसने देखा कि सड़क किनारे एक चिप्स का पैकेट गिरा हुआ है, जिसे वह उठा कर घर लौटने लगा।
आरोप है कि दुकान का मालिक शुभंकर दीक्षित, जो कि एक सिविक वोलंटियर भी है, ने बाइक से पीछा कर कृष्णेंदु को पकड़ लिया और उस पर चोरी का आरोप लगाकर बाजार में ही कान पकड़वा कर उठक-बैठक करवाई और मारपीट की।
कृष्णेंदु ने सिविक वोलंटियर को चिप्स के पैसे भी दिए, लेकिन इसके बावजूद उस पर हिंसा जारी रही। इसी दौरान छात्र की मां वहां पहुंच गईं और उसे घर लेकर आईं। घर आते ही बच्चा अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब परिवार वालों ने कमरे में देखा तो वह बेहोश अवस्था में पड़ा था।
परिजनों का आरोप है कि कृष्णेंदु ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया था। उसे तुरंत तमलुक मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। कमरे से बरामद सुसाइड नोट में उसने लिखा — "मां, मैं कहकर जा रहा हूं कि वह चिप्स मैंने रास्ते से उठाया था। मैंने चोरी नहीं की थी।"
घटना के बाद पूरे गोंसाइबेर बाजार इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपित सिविक वोलंटियर शुभंकर दीक्षित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सुसाइड नोट लिखकर की खुदकुशी
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News