Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मप्र के रतलाम में बिहार एसटीएफ की गाड़ी पलटी, दो जवानों की मौत और चार घायल

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों से चर्चा कर उपचार की जानकारी ली।

28 May 2025

मप्र के रतलाम में बिहार एसटीएफ की गाड़ी पलटी, दो जवानों की मौत और चार घायल

भोपाल, 28 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई आठ लेन एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह गुजरात जा रही बिहार एसटीएफ की गाड़ी अनियंत्रित होकर पटल गई। इस हादसे में एसटीएफ के दो जवानों की मौत हो गई, जबकि चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें रतलाम तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें तत्काल इंदौर रेफर किया गया। वहीं, तीन घायलों को शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इन तीनों को भी इंदौर रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों से चर्चा कर उपचार की जानकारी ली।

रतलाम के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बिहार एसटीएफ के जवान गया से स्कॉर्पियो वाहन (कार) में बैठकर एक अपराधी को पकड़ने के लिए गुजरात के गांधीधाम जा रहे थे। बुधवार सुबह 11 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ईसरथूनी के समीप स्कार्पियो वाहन क्रमांक बीआर-02 पीके 3135 अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) मुकुंद मुरारी और आरक्षक (कॉन्स्टेबल) विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार और तीन कॉन्स्टेबल जीवधारी कुमार, मिथिलेश पासवान व रंजन कुमार कुमार घायल हुए हैं। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि तेज गति के चलते वाहन अनियंत्रित होने के बाद पलटी खा गया। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल आरक्षक रंजन कुमार ने बताया कि मैं पीछे सोया हुआ था। पता नहीं कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ। जब गाड़ी रुक गई तब बाहर निकलकर देखा तो हादसा हो गया था। घायल मिथिलेश पासवान ने बताया कि हम गया से गांधीधाम जा रहे थे। सीक्रेट ऑपरेशन था। एक्सप्रेस-वे पर रतलाम से आगे गाड़ी अनबैलेंस होने के कारण एक्सीडेंट हो गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मप्र के रतलाम में बिहार एसटीएफ की गाड़ी पलटी, दो जवानों की म
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों से चर्चा कर उपचार की जानकारी ली।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News