Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दोबारा परीक्षा में शिरकत करने को तैयार नहीं नौकरी से बर्खास्त योग्य शिक्षक, बड़े आंदोलन की तैयारी

दोबारा परीक्षा में शिरकत करने को तैयार नहीं नौकरी से बर्खास्त योग्य शिक्षक, बड़े आंदोलन की तैयारी

31 May 2025

दोबारा परीक्षा में शिरकत करने को तैयार नहीं नौकरी से बर्खास्त योग्य शिक्षक, बड़े आंदोलन की तैयारी

पश्चिम बंगाल में स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) भर्ती घोटाले के बाद नियुक्ति के लिए नए सिरे से अधिसूचना जारी किए जाने के बावजूद नौकरी से निकाले गए योग्य यानी 'बेगुनाह' शिक्षक अब बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। वे देबारा परीक्षा देने के मूड में नहीं हैं। शुक्रवार को कोलकाता के सियालदह स्टेशन पर इन शिक्षकों ने अनोखे ढंग से विरोध दर्ज कराया। पुलिस ने उनके आंदोलन के पहले ही सैकड़ो शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद शुक्रवार रात हुई बैठक के बाद उन्होंने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

एक बर्खास्त शिक्षक ने कहा, "हमने सम्मान से नौकरी पाई और सालों तक पढ़ाया, फिर भी हमें बर्खास्त कर दिया गया।"

उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार पूछे जाने के बावजूद सरकार ने 'योग्य' और 'अयोग्य' उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की। सरकार ने पैसे देकर नौकरी पाने वालों को बचाया और हम जैसे सच्चे लोगों को नौकरी से निकाल दिया।"

शिक्षकों का आरोप है कि पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों के साथ बर्बरता की। "हमें घसीटा गया, लातें मारी गईं और वैन में फेंक दिया गया," उन्होंने कहा कि आंदोलन अब थमने वाला नहीं है, बल्कि और बड़ा होगा।

उधर, डब्ल्यूबीएसएससी ने राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में नई नियुक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। लेकिन जिन 25 हजार 753 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द हुईं, उनमें से 'बेगुनाह' शिक्षकों को लेकर अब भी कोई स्पष्टता नहीं है।

तीन अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें कहा गया था कि जब तक 'दोषी' और 'निर्दोष' उम्मीदवारों की लिस्ट अलग-अलग नहीं की जाती, तब तक पूरी पैनल को रद्द माना जाएगा।

हालांकि राज्य सरकार और डब्ल्यूबीएसएससी दोनों ही इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर चुके हैं। लेकिन जब तक कोई स्पष्ट निर्णय नहीं आता, तब तक सैकड़ों योग्य शिक्षक बेरोजगार और आक्रोशित हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दोबारा परीक्षा में शिरकत करने को तैयार नहीं नौकरी से बर्खास्
दोबारा परीक्षा में शिरकत करने को तैयार नहीं नौकरी से बर्खास्त योग्य शिक्षक, बड़े आंदोलन की तैयारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News