Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

पॉपुलर सिंगर मिलिंद गाबा बने पिता, पत्नी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

मिलिंद और प्रिया ने पोस्ट में एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें दो बच्चे नीले और गुलाबी कपड़ों में लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रिया ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए एक इमोशनल कैप्शन लिखा, "कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा, लेकिन अब हम इससे ज्यादा क्या मांग सकते हैं। हमें दो जादुई चीजों का आशीर्वाद मिला है। जय माता दी।"

31 May 2025

पॉपुलर सिंगर मिलिंद गाबा बने पिता, पत्नी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

प्रसिद्ध पंजाबी गायक मिलिंद गाबा जुड़वां बच्चों के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी फैशन व्लॉगर प्रिया बेनीवाल ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। हाल ही में मिलिंद और प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी की घोषणा की, जिसमें उन्होंने लिखा, "गाबा की कहानी में कोई ट्विस्ट नहीं है, जुड़वां बच्चे हैं।"

मिलिंद और प्रिया ने पोस्ट में एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें दो बच्चे नीले और गुलाबी कपड़ों में लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रिया ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए एक इमोशनल कैप्शन लिखा, "कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा, लेकिन अब हम इससे ज्यादा क्या मांग सकते हैं। हमें दो जादुई चीजों का आशीर्वाद मिला है। जय माता दी।"

जैसे ही प्रिया और मिलिंद ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की, उनके प्रशंसकों और मनोरंजन जगत की मशहूर हस्तियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। कॉमेडियन भारती सिंह, सिंगर तुलसी कुमार और एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट जैसी हस्तियों ने प्रिया-मिलिंद के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। मिलिंद ने 16 अप्रैल, 2022 को प्रिया बेनीवाल से शादी की। वे अपने खुशहाल परिवार में जुड़वां बच्चों के आगमन से बहुत खुश हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पॉपुलर सिंगर मिलिंद गाबा बने पिता, पत्नी ने दिया जुड़वां बच्
मिलिंद और प्रिया ने पोस्ट में एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें दो बच्चे नीले और गुलाबी कपड़ों में लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रिया ने इस फोटो को पोस्ट करते ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News