Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

सड़क पर सौतन के फांडे कपड़े, जमकर कटा बवाल

पड़ोसन से पति लड़ा रहा था इश्क़, बाइक से पीछा कर पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ!

06 Jun 2025

सड़क पर सौतन के फांडे कपड़े, जमकर कटा बवाल

कोलकाता। पड़ोस की महिला से प्रेम-प्रसंग और रंगे हाथ पकड़ा गया पति। घटना को लेकर गुरुवार रात को बांसद्रोणी इलाके में बीच सड़क पर जमकर हंगामा काटा गया। पत्नी को जब पति के पराये रिश्ते की भनक लगी, तो उसने खुद बाइक पर पीछा कर पति और उसकी प्रेमिका को धर दबोचा। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके में तनाव फैला दिया। आरोपी युवक आनंदपुर का निवासी है और पेशे से एक ऐप कैब चालक है। आरोपी अपनी मां और पत्नी के साथ रहता है। 
बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ गयी और दोनों गुपचुप तरीके से रोजाना मिलने लगे। दोनों के बीच प्रेम संबंध धीरे-धीरे सबके सामने आने लगा। पत्नी को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने विरोध किया, लेकिन प्रेमी जोड़े पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। उल्टा, संबंध और भी प्रगाढ़ होता चला गया। गुरुवार की रात आरोपी पति अपनी प्रेमिका को कैब से छोडऩे जा रहा था। किसी तरह पत्नी को इसकी भनक लग गई। उसने तुरंत अपने भाई के साथ बाइक उठाई और पति की कैब का पीछा शुरू कर दिया। जैसे ही गाड़ी इलाके के एक मोड़ पर रुकी और प्रेमिका उतरी, पत्नी ने झपटकर उसे पकड़ लिया। आरोप है कि पत्नी ने प्रेमिका की पिटाई की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। 
हालांकि दूसरी महिला ने भी पलटवार किया। दोनों महिलाओं की मारपीट इतनी बढ़ गई कि मोहल्ले में भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्ष बांसद्रोणी थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई। युवक की मां ने भी बेटे के इस रिश्ते पर हैरानी जताई है और कहा कि उन्हें इस बारे में कोई अंदाज़ा नहीं था। 
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। यदि दोनों पक्षों से आरोप सही पाए जाते हैं तो क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी घटनाएं एक बार फिर दिखाती हैं कि आधुनिक शहरी जीवन में रिश्तों का जाल कितना उलझा हुआ हैं और कैसे निजी रिश्ते सरेआम तमाशा बन जाते हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सड़क पर सौतन के फांडे कपड़े, जमकर कटा बवाल
पड़ोसन से पति लड़ा रहा था इश्क़, बाइक से पीछा कर पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ!





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News