Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मेट्रो में पीली रेखा पार करने पर लग रहा जुर्माना

कितने यात्रियों पर हुई कार्रवाई प्रबंधन को नहीं जानकारी

15 Jun 2025

मेट्रो में पीली रेखा पार करने पर लग रहा जुर्माना

कोलकाता। मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से कोलकाता मेट्रो ने एक जून 2025 से प्लेटफॉर्म के किनारे पीली रेखा की सीमा तय की है। इस रेखा को पार करना अब दंडनीय अपराध घोषित किया गया है और इसके उल्लंघन पर दो सौ पचास रुपए का जुर्माना निर्धारित किया गया है। लेकिन नियम लागू हुए पंद्रह दिन बीतने के बाद भी, मेट्रो प्रशासन यह स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है कि कितने यात्रियों ने इस नियम का उल्लंघन किया और कितनों से जुर्माना वसूला गया। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि कई यात्रियों ने पीली रेखा पार की है और उनसे जुर्माना वसूला गया है, लेकिन समग्र आंकड़ों का अभी संकलन नहीं हो पाया है। इस लापरवाही से मेट्रो प्रशासन की निगरानी और रिपोर्टिंग प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों की राय है कि केवल नियम बना देने से मेट्रो में आत्महत्या जैसी घटनाएं नहीं रुकेंगी। प्लेटफॉर्म पर अभी भी लोग रेखा पार कर खड़े होते देखे जा सकते हैं, विशेषकर कार्यालय समय के दौरान। यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि ज्यादातर स्टेशनों पर आरपीएफ की उपस्थिति न के बराबर है, और जहां वे मौजूद हैं, वहां भी वे अक्सर मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। उल्लेखनीय है कि चार जून को मास्टर्डा सूर्या सेन स्टेशन पर एक महिला द्वारा मेट्रो के सामने छलांग लगाने की घटना सामने आई थी, जो दर्शाता है कि केवल दंडात्मक उपायों से गंभीर घटनाओं को नहीं रोका जा सकता। यात्रियों का कहना है कि निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। मेट्रो प्रशासन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में अक्सर यह देखा गया है कि यात्री पहले चढऩे की होड़ में मेट्रो के आने से पहले ही पीली रेखा पार कर प्लेटफॉर्म के किनारे खड़े हो जाते हैं, जिससे कई बार जानलेवा स्थितियां उत्पन्न होती हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेट्रो में पीली रेखा पार करने पर लग रहा जुर्माना
कितने यात्रियों पर हुई कार्रवाई प्रबंधन को नहीं जानकारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News