Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अवमानना मामले में कुणाल घोष की हाई कोर्ट में पेशी, विशेष पीठ नहीं बैठी

रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष दर्ज हुई उपस्थिति

16 Jun 2025

अवमानना मामले में कुणाल घोष की हाई कोर्ट में पेशी, विशेष पीठ नहीं बैठी

कोलकाता। सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष को कलकत्ता हाई कोर्ट की विशेष पीठ के सामने पेश होना था। लेकिन पीठ के एक न्यायाधीश चिकित्सा कारणों से उपस्थित नहीं थे, जिसके चलते सुनवाई नहीं हो सकी। हालांकि अदालत के निर्देश के मुताबिक कुणाल घोष ने उपस्थिति दी, जिसे रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष दर्ज किया गया।
घोष ने बाहर निकलते हुए कहा, “मेरे खिलाफ रूल जारी हुआ था? मुझे बताना होगा कि मुझे जेल क्यों न भेजा जाए या दंड क्यों न दिया जाए। इसी कारण मुझे पीठ के सामने पेश होना था। आज मैं इसलिए आया था।”
घोष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी, अयन चक्रवर्ती और राहुल मिश्रा मौजूद थे। बनर्जी ने न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी से कहा कि मैं चंडीगढ़ से केवल इस मामले के लिए आया हूं, मेरा मुवक्किल भी आया है, अब जब पीठ नहीं बैठ रही तो क्या होगा? इसके बाद न्यायाधीश के निर्देश पर घोष की उपस्थिति रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष दर्ज कर दी गई।
यह मामला एसएलएसटी शारीरिक शिक्षा और कार्य शिक्षा उम्मीदवारों के एक विवादास्पद प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें अदालत की अवमानना का आरोप लगाया गया है। इस प्रदर्शन में घोष का नाम अंत में जोड़ा गया।
19 मई की सुनवाई में घोष की ओर से कहा गया था कि उनका हलफनामा तैयार है लेकिन चूंकि पुलिस रिपोर्ट देर से मिली, इसलिए उसे शामिल करना जरूरी है, इस वजह से हलफनामा जमा नहीं किया गया।
कोर्ट ने पाया कि किसी भी पक्ष ने हलफनामा दाखिल नहीं किया, जिसके बाद 16 जून को सभी को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। अदालत ने यह भी कहा था कि बिना अनुमति के कोई बाहर नहीं जा सकेगा।
हालांकि आज विशेष पीठ की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई नहीं हुई, लेकिन घोष की उपस्थिति दर्ज हो गई और अब उन्हें बाहर जाने की अनुमति मिल गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अवमानना मामले में कुणाल घोष की हाई कोर्ट में पेशी
रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष दर्ज हुई उपस्थिति





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News