वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
रामद डिजिटल साक्ष्यों की जांच साइबर क्राइम टीम द्वारा की जा रही है
कोलकाता। चिनार पार्क इलाके में फर्जीवाड़े के संदेह पर बागुईआटी थाने की पुलिस ने दो कॉल सेंटरों पर छापेमारी कर तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कॉल सेंटर का मालिक भी शामिल है। पुलिस ने मौके से 50 कीपैड मोबाइल फोन, कई लैपटॉप और अन्य डिजिटल दस्तावेज जब्त किए हैं।
विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने चिनार पार्क स्थित दो अलग-अलग ठिकानों पर सोमवार देर रात छापा मारा। जांच में सामने आया कि इन कॉल सेंटरों के जरिये लोगों को लोन दिलाने, बीमा कराने और बीमा की राशि दिलाने के नाम पर ठगी की जाती थी। पहले भरोसा दिलाकर छोटी-छोटी रकम ली जाती थी और फिर धीरे-धीरे मोटी रकम ऐंठ ली जाती थी। इसके बाद कॉल सेंटर के कर्मचारी ग्राहक से संपर्क तोड़ देते थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से इस तरह की ठगी में शामिल था।
आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। गिरफ्तार सभी छह आरोपियों को मंगलवार को बारासात अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ करने की अनुमति मांगी है। पुलिस का मानना है कि इस ठगी रैकेट के तार राज्य के बाहर तक जुड़े हो सकते हैं। बरामद डिजिटल साक्ष्यों की जांच साइबर क्राइम टीम द्वारा की जा रही है।