वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बिधाननगर पुलिस के अनुसार, यह संगठित साइबर ठगी का हिस्सा हो सकता है और इसमें और भी कई राज्यों के लिंक सामने आ सकते हैं
कोलकाता। गुप्त सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर बिधाननगर पुलिस ने बागुईहाटी थाना क्षेत्र स्थित सृष्टि अपार्टमेंट में एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर एक बड़े धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गिरोह विभिन्न राज्यों के समाज के कमजोर वर्ग के लोगों से संपर्क कर उन्हें कम ब्याज दर पर ऋण देने का झांसा देता था। जब पीडि़त लोग उनके झांसे में आ जाते, तब उनसे विभिन्न चार्ज के नाम पर मोटी रकम ऐंठ ली जाती थी। इस संबंध में बागुईहाटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मौके से कई लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं, जिनके जरिए यह पूरा फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। बुधवार को गिरफ्तार सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने की मंजूरी दे दी। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस गिरोह के बाकी सदस्यों और नेटवर्क का भी पता लगाया जा सके। बिधाननगर पुलिस के अनुसार, यह संगठित साइबर ठगी का हिस्सा हो सकता है और इसमें और भी कई राज्यों के लिंक सामने आ सकते हैं।