Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic

बीरभूम में गैंगवार के बाद बम विस्फोट, दो की मौत, कई घायल

पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और मामले की गहन जांच जारी है

21 Jun 2025

बीरभूम में गैंगवार के बाद बम विस्फोट, दो की मौत, कई घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के लाभपुर ब्लॉक स्थित हाटिया गांव में शुक्रवार देर रात हुए बम विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है। यह विस्फोट दिनभर चले दो आपराधिक गुटों के बीच हिंसक झड़पों के बाद हुआ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच लंबे समय से क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर संघर्ष चल रहा था। शुक्रवार देर शाम को मुख्य रूप से यह तनाव तब और बढ़ गया, जब शेख मैनुद्दीन और उसके सहयोगी शेख मुस्ताफी ने गांव में दोबारा प्रवेश की कोशिश की, जिन्हें कुछ समय पहले प्रतिद्वंदी गुट के दबाव में गांव छोड़ना पड़ा था। बताया जा रहा है कि गांव में पहले से प्रभुत्व जमा चुके शेख मुनीर के नेतृत्व वाले गुट ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद पूरे दिन टकराव चलता रहा।
घटना के बारे में बीरभूम के पुलिस अधीक्षक अमनदीप ने शनिवार अपराह्न बताया कि दो लोगों की मौत हुई है और जांच जारी है। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि मृतक सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े थे।
ग्रामीणों ने बताया कि रात को मैनुद्दीन और मुस्ताफी हथियारों और देसी बमों के साथ लौटे, जिसके बाद दोनों पक्षों में बड़ी भिड़ंत हुई। इसी दौरान बड़ी संख्या में जमा किए गए देसी बमों में विस्फोट हो गया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने घायलों की पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले को लेकर सख्त गोपनीयता बनाए रखी जा रही है।
गांव में फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और मामले की गहन जांच जारी है। यह भी सामने आया है कि दोनों गुट नकली सिक्कों के अवैध निर्माण में भी लिप्त रहे हैं, जिसे संग्रहकर्ताओं को बेचने की योजना थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बीरभूम में गैंगवार के बाद बम विस्फोट, दो की मौत, कई घायल
पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और मामले की गहन जांच जारी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News