Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

डेंगू से छात्रा की मौत

डेंगू से मौत की यह खबर प्रशासन और नागरिकों के लिए एक चेतावनी है कि बरसात के इस मौसम में मच्छरों पर नियंत्रण और साफ-सफाई बेहद जरूरी है

21 Jun 2025

डेंगू से छात्रा की मौत

कोलकाता। बरसात की शुरुआत होते ही मच्छरों का आतंक शहर में तेजी से बढऩे लगा है और इसके साथ ही डेंगू और मलेरिया का खतरा भी सिर उठाने लगा है। इसी बीच दमदम से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां डेंगू से पीडि़त एक 13 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतका का नाम सारनी बंद्योपाध्याय है, जो दमदम नगरपालिका के 18 नंबर वार्ड स्थित महेंन्द्र दत्त रोड की निवासी थी। वह बैद्यनाथ गर्ल्स हाई स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा थी। 
परिवार वालों के मुताबिक, सारनी को 19 जून से तपसिया इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान शनिवार सुबह 5:45 बजे उसकी मौत हो गई। उसके डेथ सर्टिफिकेट में डेंगू को मौत का कारण बताया गया है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मृतका की मां, गीतिका बंद्योपाध्याय ने अस्पतालों की लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि पहले एक स्थानीय निजी अस्पताल में सारणी को भर्ती कराया गया, लेकिन वहां समुचित इलाज नहीं हुआ।  हालत बिगडऩे पर दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे वेंटिलेशन की जरूरत बताई गई, पर बच्चों के लिए वेंटिलेशन सुविधा वहां नहीं थी। फिर रास्ते में एक और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बेहतर इलाज मिला, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के फेफड़ों में पानी भर गया था, जिसे पहले अस्पताल पहचान नहीं पाया। स्वास्थ्य भवन सूत्रों के अनुसार, फिलहाल दमदम में डेंगू के दो सक्रिय मामले दर्ज हैं। 
वहीं, दमदम नगरपालिका के चेयरमैन हरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। हमें जानकारी मिलते ही जांच शुरू की गई, लेकिन क्षेत्र में मच्छरों के लार्वा नहीं मिले। ऐसा भी सुनने में आया है कि मृतका हाल ही में दीघा घुमने गई थी। अब यह देखना जरूरी है कि संक्रमण कहां से हुआ। डेंगू से मौत की यह खबर प्रशासन और नागरिकों के लिए एक चेतावनी है कि बरसात के इस मौसम में मच्छरों पर नियंत्रण और साफ-सफाई बेहद जरूरी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डेंगू से छात्रा की मौत
डेंगू से मौत की यह खबर प्रशासन और नागरिकों के लिए एक चेतावनी है कि बरसात के इस मौसम में मच्छरों पर नियंत्रण और साफ-सफाई बेहद जरूरी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News