Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

उपचुनाव के फलाफल से भाजपा की चिंता बढ़ी, कांग्रेस, तृणमूल में खुशी का आलम

कालीगंज विधानसभा क्षेत्र एक अल्पसंख्यक बहुल इलाका है, जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 60 प्रतिशत है

24 Jun 2025

उपचुनाव के फलाफल से भाजपा की चिंता बढ़ी, कांग्रेस, तृणमूल में खुशी का आलम

कोलकाता। नदिया जिले की कालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार अलीफा अहमद ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के आशीष घोष को 50 हजार से अधिक वोटों से हराया। इस उपचुनाव के नतीजों ने तृणमूल कांग्रेस और वाम मोर्चा समर्थित कांग्रेस दोनों के पक्ष में वोट प्रतिशत में सुधार दिखाया है, जबकि भाजपा के पक्ष में नकारात्मक स्विंग दर्ज की गई है। सोमवार देर रात को चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक तृणमूल उम्मीदवार अलीफा अहमद को इस बार 55.15 प्रतिशत वोट मिले, जबकि वर्ष 2021 में उनके पिता और पूर्व विधायक नासिरुद्दीन अहमद को 53.35 प्रतिशत वोट मिले थे। इस तरह तृणमूल को 1.8 प्रतिशत की सकारात्मक वोट स्विंग मिली है। वहीं, तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस को भी वोट प्रतिशत में 3.23 प्रतिशत की बढ़त मिली है। कांग्रेस उम्मीदवार काबिलुद्दीन शेख को 15.21 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए, जबकि वर्ष 2021 में कांग्रेस प्रत्याशी अबुल कासेम को 11.98 प्रतिशत वोट मिले थे। उल्लेखनीय है कि 2021 के चुनाव में कांग्रेस और माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे के बीच सीट बंटवारा हुआ था, और वही समझौता इस बार भी उपचुनाव में कायम रहा।
भाजपा उम्मीदवार आशीष घोष भले ही दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन उनके पक्ष में 2.62 प्रतिशत की नकारात्मक वोट स्विंग दर्ज की गई। उन्हें 28.29 प्रतिशत वोट मिले, जबकि वर्ष 2021 में भाजपा उम्मीदवार अभिजीत घोष को 30.91 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे। कालीगंज विधानसभा क्षेत्र एक अल्पसंख्यक बहुल इलाका है, जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 60 प्रतिशत है। इस जनसांख्यिकी के चलते तृणमूल कांग्रेस को परंपरागत रूप से यहां बढ़त मिलती रही है और इस उपचुनाव में भी वही रुझान कायम रहा। इस उपचुनाव का परिणाम आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सभी प्रमुख दलों के लिए संकेतक माना जा रहा है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत करती दिख रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उपचुनाव के फलाफल से भाजपा की चिंता बढ़ी
कालीगंज विधानसभा क्षेत्र एक अल्पसंख्यक बहुल इलाका है, जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 60 प्रतिशत है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News