Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कालीगंज बम धमाके में मारी गई नाबालिग बच्ची के परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की

तमन्ना की मां सबीना यासमीन ने बुधवार को दावा किया है कि घटना के समय सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की विजय रैली निकाली जा रही थी, जो कालीगंज उपचुनाव में अलीफा अहमद की जीत का जश्न मना रही थी। इसी दौरान उनके घर को निशाना बनाकर बम फेंके गए, जिससे उनकी बेटी की मौत हो गई।

25 Jun 2025

कालीगंज बम धमाके में मारी गई नाबालिग बच्ची के परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की

कोलकाता। नदिया जिले के कालीगंज में दो दिन पहले हुए बम धमाके में मारी गई 13 वर्षीय तमन्ना खातून के परिजनों ने इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने की मांग की है। परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस मुख्य आरोपितों को बचा रही है और मामले में राजनीतिक उद्देश्य को जान-बूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है।

तमन्ना की मां सबीना यासमीन ने बुधवार को दावा किया है कि घटना के समय सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की विजय रैली निकाली जा रही थी, जो कालीगंज उपचुनाव में अलीफा अहमद की जीत का जश्न मना रही थी। इसी दौरान उनके घर को निशाना बनाकर बम फेंके गए, जिससे उनकी बेटी की मौत हो गई।

तमन्ना की मां ने बताया कि उनका पूरा परिवार लंबे समय से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से जुड़ा रहा है और इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि हमारे घर की हर दिशा में बम फेंके गए, यहां तक कि अटारी तक में बम के छर्रे मिले। मैं भी सिर पर चोट खाकर घायल हो गई हूं। हमलावरों के चेहरे मैंने देखे हैं और वे सभी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोग हैं।

उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि अगर उनके घर पर 40 से 50 बम फेंके गए, तो अब तक सिर्फ चार लोगों को ही क्यों गिरफ्तार किया गया है ? (हालांकि अब गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है) उनके मुताबिक इतने बड़े हमले को सिर्फ चार लोग अंजाम नहीं दे सकते।

महिला आयोग ने लिया स्वत : संज्ञान

घटना को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कृष्णानगर जिले के पुलिस अधीक्षक अमरनाथ के से जवाब मांगा है। आयोग ने पूछा है कि क्या विजय जुलूस के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी ? क्या पुलिस के पास किसी संभावित हिंसा की खुफिया जानकारी थी ? और क्या रैली में कोई हथियार या बम लेकर चल रहा था ? महिला आयोग ने इन सवालों का जवाब 72 घंटे के भीतर देने के लिए कहा है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को कालीगंज विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार अलीफा अहमद की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकाली थी। उसी दौरान हुए बच्ची के घर को लक्ष्य कर फेके गए बम विस्फोट में तमन्ना खातून की जान चली गई थी। पश्चिम बंगाल पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर नमूने संग्रह किए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कालीगंज बम धमाके में मारी गई नाबालिग बच्ची के परिजनों ने सीब
तमन्ना की मां सबीना यासमीन ने बुधवार को दावा किया है कि घटना के समय सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की विजय रैली निकाली जा रही थी, जो कालीगंज उपचुनाव में अलीफा अहमद क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News