Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कालीगंज धमाके में नाबालिग की मौत का मामला : दो और आरोपित गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि उन्हें पैसे नहीं चाहिए, बल्कि अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए

28 Jun 2025

कालीगंज धमाके में नाबालिग की मौत का मामला : दो और आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता। कालीगंज में उपचुनाव के दिन हुई बमबारी में एक नाबालिका की मौत के मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर रात बर्दवान जिले के कटवा इलाके से बिमल शेख और जामिर शेख को गिरफ्तार किया गया। दोनों के नाम पहले से ही एफआईआर में दर्ज थे। पांच लोग पहले से गिरफ्तार थे इसीलिए अब इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।
यह घटना 23 जून को उस समय घटी, जब कालीगंज उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के कुछ घंटे बाद मोलांदी गांव में जश्न मना रहे तृणमूल कार्यकर्ताओं ने माकपा करने वाले एक परिवार के घर पर बम फेंक दिया। धमाके में तमन्ना खातून नाम की 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तत्काल एक्स हैंडल पर शोक जताते हुए दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने का निर्देश पुलिस प्रशासन को दिया था। उनके निर्देश से 24 घंटे बाद ही पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। उसके अगले दिन एक और शख्स की गिरफ्तारी हुई थी।
घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर मोलांदी गांव में मृतका के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार को एक रुपये से भरा लिफाफा सौंपना चाहा, लेकिन मृतका की मां ने उसे लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें पैसे नहीं चाहिए, बल्कि अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए। इस घटनाक्रम के कारण विधायक हुमायूं कबीर को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी जैसे ही पार्टी नेतृत्व तक पहुंची, प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी ने विधायक को कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कालीगंज धमाके में नाबालिग की मौत का मामला : दो और गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि उन्हें पैसे नहीं चाहिए, बल्कि अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News