Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उधमपुरः जैश आतंकियों की तलाश में तीसरे दिन भी अभियान जारी

सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया था जबकि उसके तीन सहयोगी बसंतगढ़ बेल्ट के जंगली इलाके में फंसे हुए हैं।

28 Jun 2025

उधमपुरः जैश आतंकियों की तलाश में तीसरे दिन भी अभियान जारी

उधमपुर। उधमपुर जिले के बसंतगढ़ बेल्ट के जंगली इलाके में पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकवादियों की तलाश में अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी है।

सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया था जबकि उसके तीन सहयोगी बसंतगढ़ बेल्ट के जंगली इलाके में फंसे हुए हैं। बहुस्तरीय घेराबंदी को मजबूत करने के बीच संयुक्त अभियान समूह ने अपना दायरा बढ़ाया है। तलाशी अभियान आज सुबह ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से फिर से शुरू हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि समूह के शेष आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अतिरिक्त सुदृढीकरण के साथ घेराबंदी को और मजबूत किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने कहा कि आतंकवादियों के अभी भी घेरे गए क्षेत्र में होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि चार आतंकवादियों में से एक समूह का कमांडर मारा गया है। इस समूह पर एक साल से अधिक समय से नज़र रखी जा रही थी। इस समूह से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकवादियों को पिछले साल सितंबर में बसंतगढ़ में मार गिराया गया था।

गुरुवार को चार आतंकवादी बिहाली के ऊंचाई वाले इलाके में करूर नाले के पास छिपे हुए पाए गए और सेना के पैरा कमांडो के नेतृत्व में संयुक्त तलाशी दल ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के हैदर उर्फ जब्बार के रूप में हुई है जिसका कोड नाम मौलवी था।

अधिकारियों ने बताया कि ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) की मदद से आतंकवादी जंगलों और प्राकृतिक गुफाओं का इस्तेमाल करके छिपने के लिए एक इलाके से दूसरे इलाके में जा रहे थे। आतंकवादियों को भोजन और आश्रय देने के मामले में पिछले कई महीनों से बेल्ट में पांच ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी माना जाता है कि एक स्थानीय आतंकवादी जो कई वर्षों के बाद पाकिस्तान से लौटा था, सक्रिय रूप से समूह का समर्थन कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि सैनिकों द्वारा की गई तलाशी में मारे गए आतंकवादी का शव, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और नकदी बरामद हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उधमपुरः जैश आतंकियों की तलाश में तीसरे दिन भी अभियान जारी
सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकव





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News