Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शहीद दिवस पर बंगाल सरकार को मुश्किल में डालेंगे सरकारी कर्मचारी

डीए की मांग पर निकालेंगे समानांतर रैली

29 Jun 2025

शहीद दिवस पर बंगाल सरकार को मुश्किल में डालेंगे सरकारी कर्मचारी

कोलकाता। बंगाल सरकार के कर्मचारियों का संगठन 'यूनाइटेड फोरम ऑफ स्टेट गवर्नमेंट इम्प्लॉयीज़' 21 जुलाई को कोलकाता में एक बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन करेगा। यह रैली तृणमूल कांग्रेस के शहीद दिवस समारोह के दिन और समय पर ही, कोलकाता के शहीद मीनार के पास निकाली जाएगी। यह विरोध प्रदर्शन महंगाई भत्ते (डियरनेस अलाउंस) को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समकक्ष न देने और उसकी बकाया राशि का भुगतान न करने के खिलाफ आयोजित की जा रही है।
 सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले महीने दिए गए निर्देश के अनुसार, राज्य सरकार को 25 प्रतिशत डीए बकाया राशि 28 जून की मध्यरात्रि तक कर्मचारियों के खाते में जमा करनी थी, लेकिन सरकार ने अंतिम समय पर सुप्रीम कोर्ट से छह महीने की अतिरिक्त मोहलत मांग ली है। राज्य सरकार ने अदालत में दायर याचिका में कहा है कि मौजूदा वित्तीय स्थिति को देखते हुए 25 प्रतिशत डीए बकाया भुगतान के लिए उसे छह महीने और चाहिए। साथ ही, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व आदेश की समीक्षा की भी अपील की है। 
फोरम के संयोजक भास्कर घोष ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि 21 जुलाई की रैली के अलावा 28 जुलाई को सचिवालय मार्च का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विरोध मार्च में सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही नहीं, बल्कि वे शिक्षक भी शामिल होंगे जिन्हें अप्रैल में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। भास्कर घोष ने यह भी बताया कि संगठन अदालत में राज्य सरकार के खिलाफ अदालत की अवमानना याचिका दाखिल करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल पश्चिम बंगाल सरकार अपने कर्मचारियों को केवल 18 प्रतिशत डीए देती है, जबकि केंद्र सरकार और कई अन्य राज्य सरकारों में यह दर 55 प्रतिशत है। राज्य सरकार द्वारा 25 प्रतिशत बकाया डीए देने पर करीब ?12 हजार करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। वित्त विभाग के कर्मचारियों का मानना है कि इससे राज्य सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं की मासिक भुगतान व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शहीद दिवस पर सरकार को मुश्किल में डालेंगे सरकारी कर्मचारी
डीए की मांग पर निकालेंगे समानांतर रैली





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News