Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बर्दवान मेडिकल कॉलेज में महिला जूनियर डॉक्टर से यौन उत्पीड़न का आरोप, इंटर्न के खिलाफ शिकायत

बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला जूनियर डॉक्टर ने अपने ही सहकर्मी इंटर्न पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया

03 Jul 2025

बर्दवान मेडिकल कॉलेज में महिला जूनियर डॉक्टर से यौन उत्पीड़न का आरोप, इंटर्न के खिलाफ शिकायत

बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला जूनियर डॉक्टर ने अपने ही सहकर्मी इंटर्न पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना मंगलवार को अस्पताल परिसर के ऑपरेशन थिएटर में घटित हुई। पीड़िता ने बुधवार को कॉलेज की प्रिंसिपल मौसुमी बनर्जी के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि एक इंटर्न ने अस्पताल के भीतर ओटी में उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। मामले की शिकायत मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तुरंत ‘जेंडर हैरासमेंट सेल’ को इसकी जानकारी दी है।

कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि शुक्रवार को इस मामले को लेकर आंतरिक बैठक बुलाई गई है, जिसमें विस्तृत जांच और आगे की कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी। हालांकि, जिस इंटर्न पर आरोप लगाया गया है, उसने खुद पर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि यह झूठा आरोप है और उसे बेवजह फंसाया जा रहा है।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और निष्पक्ष जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कॉलेज के ‘जेंडर हैरासमेंट सेल’ की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। कसबा कांड के बीच इस तरह के आरोप सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन गंभीरता से मामले की जांच में जुट गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बर्दवान मेडिकल कॉलेज में महिला जूनियर डॉक्टर से यौन उत्पीड़न
बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला जूनियर डॉक्टर ने अपने ही सहकर्मी इंटर्न पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News