Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

जम्मू-कश्मीर के रामबन में पांच बसों की आपस में टक्कर, 36 अमरनाथ यात्री घायल

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहले से मौजूद सरकारी अधिकारियों ने घायलों को रामबन जिला अस्पताल पहुंचाया। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घायलों के इलाज की निगरानी के लिए अस्पताल का दौरा किया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सर्वाेत्तम देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

05 Jul 2025

जम्मू-कश्मीर के रामबन में पांच बसों की आपस में टक्कर, 36 अमरनाथ यात्री घायल

रामबन, 5 जुलाई (हि.स.)। रामबन जिले में शनिवार को पांच बसों के आपस में टकरा जाने से कम से कम 36 अमरनाथ तीर्थयात्री मामूली रूप से घायल हो गए। ये बसें जम्मू के भगवती नगर से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम बेस कैंप की ओर जा रहे काफिले का हिस्सा थीं।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 8 बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकूट के पास हुई। उन्होंने बताया कि टक्कर काफिले में शामिल बसों में से एक के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। रामबन के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अलयास खान ने बताया कि पहलगाम काफिले के आखिरी वाहन ने नियंत्रण खो दिया और चंद्रकोट लंगर स्थल पर फंसे वाहनों को टक्कर मार दी जिससे चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 36 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहले से मौजूद सरकारी अधिकारियों ने घायलों को रामबन जिला अस्पताल पहुंचाया। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घायलों के इलाज की निगरानी के लिए अस्पताल का दौरा किया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सर्वाेत्तम देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यात्रियों को बाद में आगे की यात्रा के लिए अन्य वाहनों में स्थानांतरित कर दिया गया।

रामबन के चिकित्सा अधीक्षक सुदर्शन सिंह कटोच ने बताया कि तीर्थयात्रियों को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद छुट्टी दे दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि क्षतिग्रस्त बसों को बदलने के बाद काफिला अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।

आज सुबह 6,979 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था भगवती नगर बेस कैंप से कश्मीर घाटी की ओर रवाना हुआ है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जम्मू-कश्मीर के रामबन में पांच बसों की आपस में टक्कर, 36 अमर
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहले से मौजूद सरकारी अधिकारियों ने घायलों को रामबन जिला अस्पताल पहुंचाया। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घायलों के इलाज की निगरानी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News