Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता एयरपोर्ट पर बैंकॉक जाने वाला विमान रद्द

आसमान में उड़ते ही हो सकता था बड़ा हादसा, पायलट ने समय रहते बचा लिया

05 Jul 2025

कोलकाता एयरपोर्ट पर बैंकॉक जाने वाला विमान रद्द

कोलकाता। कोलकाता से बैंकॉक जा रही एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को आखिरी क्षणों में रद्द करना पड़ा, जब पायलट ने उड़ान से पहले ही तकनीकी गड़बड़ी पकड़ ली। अगर विमान उड़ान भर लेता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूत्रों के अनुसार, यह घटना थाई एयरलाइंस की फ्लाइट एसएल-243 की है, जिसे शनिवार तड़के 2.35 बजे बैंकॉक के लिए रवाना होना था। लेकिन टेक-ऑफ की तैयारियों के दौरान पायलट ने विमान के दाहिने पंख में फ्लैप की खराबी महसूस की। समस्या को गंभीर मानते हुए पायलट ने तुरंत उड़ान रोक दी। इसके बाद विमान को तकनीकी जांच के लिए कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बे नंबर 34 पर खड़ा कर दिया गया। फ्लाइट में कुल 130 यात्री और 6 क्रू मेंबर मौजूद थे। 
उड़ान रद्द होने की खबर मिलते ही यात्रियों में निराशा और गुस्सा फैल गया। कुछ यात्रियों ने एयरलाइंस कर्मियों के सामने नाराजग़ी जताई और हंगामा किया। हालात को संभालते हुए एयरलाइंस ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि अगली फ्लाइट की व्यवस्था 6 जुलाई सुबह 4.30 बजे की गई है। साथ ही, कोलकाता के दो होटलों में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। हालांकि तकनीकी गड़बड़ी से फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों को परेशानी जरूर हुई, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अगर विमान उड़ान भर लेता और हवा में समस्या आती, तो स्थिति भयावह हो सकती थी। समय पर पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना ने एक बार फिर विमान सुरक्षा और टेक्निकल चेकअप की अहमियत को सामने ला दिया है। वहीं, एयरलाइंस द्वारा यात्रियों को दी गई वैकल्पिक व्यवस्था से कुछ हद तक स्थिति संभाली जा सकी। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता एयरपोर्ट पर बैंकॉक जाने वाला विमान रद्द
आसमान में उड़ते ही हो सकता था बड़ा हादसा, पायलट ने समय रहते बचा लिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News