Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नौ जुलाई को बिना अनुमति छुट्टी नहीं ले सकेंगे राज्य सरकार के कर्मचारी, नवान्न ने जारी की सख्त चेतावनी

इन विशेष परिस्थितियों को छोड़कर, अगर कोई कर्मचारी नौ जुलाई को अचानक छुट्टी लेते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी

07 Jul 2025

नौ जुलाई को बिना अनुमति छुट्टी नहीं ले सकेंगे राज्य सरकार के कर्मचारी, नवान्न ने जारी की सख्त चेतावनी

कोलकाता। नौ जुलाई को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए छुट्टी लेना मान्य नहीं होगा। बुधवार को अगर कोई कर्मचारी अचानक छुट्टी लेते हैं या आधे दिन के लिए ऑफिस आते हैं, तो राज्य प्रशासन उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) जारी कर सकता है। इस बारे में सोमवार को नवान्न की ओर से एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई है।
दरअसल, नौ जुलाई को देशभर में मजदूर संगठनों और औद्योगिक महासंघों द्वारा बंद (हड़ताल) का आह्वान किया गया है। लेकिन तृणमूल सरकार ‘बंद’ संस्कृति की घोर विरोधी है, और इसी कारण सरकार ने सख्ती से सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कार्यालयों को खुला रखने का निर्देश दिया है।
नौ जुलाई को सभी सरकारी और सहायता प्राप्त कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे। सभी कर्मचारियों को उस दिन उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। उस दिन किसी भी कर्मचारी को कैजुअल लीव या हाफ डे की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई कर्मचारी बिना अनुमति के अनुपस्थित रहते हैं, तो उनके वेतन में कटौती की जा सकती है और उन्हें कारण बताओ नोटिस भी भेजा जा सकता है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।
इसके अलावा अगर कोई कर्मचारी छुट्टी लेना चाहे तो उसे किस परिस्थितियों में मिलेगी छुट्टी इसके लिए भी शर्त जारी किया गया है, कर्मचारी अगर अस्पताल में भर्ती हों। परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाए या कर्मचारी गंभीर रूप से बीमार हों। यदि वे पहले से यानी आठ जुलाई से ही अनुपस्थित हों इसके अलावा अगर उन्होंने पहले से मातृत्व अवकाश, देखभाल की छुट्टी या बीमारी के लिए छुट्टी ले रखी हो।
इन विशेष परिस्थितियों को छोड़कर, अगर कोई कर्मचारी नौ जुलाई को अचानक छुट्टी लेते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यदि शोकॉज का उत्तर नहीं दिया गया या वह संतोषजनक नहीं पाया गया, तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा पुराने 21 श्रम कानूनों को हटाकर केवल चार श्रम कोड लागू करने के फैसले के खिलाफ वामपंथी श्रमिक संगठनों ने इस बंद का आह्वान किया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नवान्न ने जारी की सख्त चेतावनी
इन विशेष परिस्थितियों को छोड़कर, अगर कोई कर्मचारी नौ जुलाई को अचानक छुट्टी लेते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News