Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कलकत्ता विश्वविद्यालय की नई एडवाइजरी : 170 कॉलेजों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी करने की तैयारी

बहुत जल्द इसे सभी संबद्ध कॉलेजों में भेज दिया जाएगा

09 Jul 2025

कलकत्ता विश्वविद्यालय की नई एडवाइजरी : 170 कॉलेजों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी करने की तैयारी

कोलकाता। साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हाल ही में हुई घटना के बाद कलकत्ता विश्वविद्यालय ने अपने अधीनस्थ कॉलेजों को लेकर बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन 170 से अधिक संबद्ध कॉलेजों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी करने जा रहा है, जिसमें कई सख्त दिशा-निर्देश शामिल होंगे।
विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, सभी कॉलेज परिसरों में पर्याप्त सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। साथ ही, हाजिरी रजिस्टर (अटेंडेंस रजिस्टर) को भी सही तरीके से संचित करना अनिवार्य किया जाएगा।
इसके अलावा, कॉलेज यूनियन रूम बंद है या नहीं, उसकी भी रिपोर्ट कॉलेजों से मांगी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए, कॉलेज सुरक्षा कर्मियों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण भी देने की बात कही गई है।
छात्र-छात्राओं के आने-जाने के समय को लेकर भी स्पष्ट निर्देशों का पालन अनिवार्य किया जाएगा। प्रत्येक छात्र को यह बताया जाएगा कि उन्हें किस समय कॉलेज में प्रवेश करना है और किस समय बाहर निकलना है।
विश्वविद्यालय का कहना है कि यह एडवाइजरी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से तैयार की गई है। बहुत जल्द इसे सभी संबद्ध कॉलेजों में भेज दिया जाएगा।
यह कदम उस कसबा कांड के बाद उठाया गया है, जिसने राज्यभर में कॉलेज परिसरों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


170 कॉलेजों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी करने की तैयारी
बहुत जल्द इसे सभी संबद्ध कॉलेजों में भेज दिया जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News