Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तारकेश्वर स्टेशन पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम

पूर्व रेलवे द्वारा यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक एक के पास एक बड़ा वेटिंग रुम बनाया गया है जहां से लाइन लगाकर क्रमबद्ध तरीके से यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी ।

13 Jul 2025

श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तारकेश्वर स्टेशन पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम

हावड़ा। श्रावण मास के अवसर पर हर वर्ष हजारों श्रद्धालु तारकेश्वर मंदिर में जल अर्पण और पूजा के लिए पहुंचते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल ने इस वर्ष के श्रावणी मेले के दौरान तारकेश्वर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं ।

पूर्व रेलवे द्वारा यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक एक के पास एक बड़ा वेटिंग रुम बनाया गया है जहां से लाइन लगाकर क्रमबद्ध तरीके से यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी ।

हावड़ा और शेवड़ाफुली की दिशा में जाने वाले यात्रियों को इसी प्रतीक्षा क्षेत्र के माध्यम से प्रवेश कराया जाएगा जबकि आरामबाग और गोघाट दिशा में जाने वाले यात्रियों के लिए बस स्टैंड की ओर से दूसरा प्रवेश द्वार रखा गया है ।

ट्रेनों के संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए प्लेटफॉर्मवार व्यवस्था की गई है हावड़ा और शेवड़ाफुली की ओर जाने वाली रेलगाड़ियां प्लेटफॉर्म एक और एक( ए )से रवाना होंगी जबकि आरामबाग की ओर जाने वाली रेलगाड़ियां प्लेटफॉर्म दो और तीन से चलेंगी ।

भीड़ के नियंत्रण और यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए प्लेटफॉर्म एक पर विशेष बैरिकेड लगाए गए हैं जिससे चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों के मार्ग को अलग रखा जा सके ।

यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीनें वेटिंग रूम, मंदिर की दिशा और बस स्टैंड की ओर स्थापित किए गए हैं जिससे टिकट प्राप्ति में किसी प्रकार की परेशानी ना हो ।

इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ताकि यात्रियों को सहायता मिल सके और शांति व्यवस्था बनी रहे ।

पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन परिसर का उपयोग केवल रेलयात्रा के लिए करें। बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशन मार्ग का प्रयोग न करें । रेलवे पटरी या यार्ड पर चलने या उसे पार करने से बचें और प्लेटफॉर्म के गलत साइड से ट्रेन में चढ़ने का प्रयास बिल्कुल न करें यात्रियों से अनुरोध है कि वे सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें ।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तारकेश्वर
पूर्व रेलवे द्वारा यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक एक के पास एक बड़ा वेटिंग रुम बनाया गया है जहां से लाइन लगाकर क्रमबद्ध तरीक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News