Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में फिर सक्रिय हुआ निम्न दबाव, भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार यह नया निम्न चाप दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश लेकर आने वाला है। जिससे अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश का दौर बना रह सकता है ।

14 Jul 2025

पश्चिम बंगाल में फिर सक्रिय हुआ निम्न दबाव, भारी बारिश की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है, बंगाल के आसमान पर फिर निम्न चाप का साया मंडराने लगा है । मौसम विभाग के अनुसार यह नया निम्न चाप दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश लेकर आने वाला है। जिससे अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश का दौर बना रह सकता है ।

दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

सोमवार से दक्षिण बंगाल के कई जिलों में मूसलधार बारिश होने की संभावना है। पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में सर्वाधिक वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

पुरुलिया बांकुड़ा झाड़ग्राम और दक्षिण 24 परगना में भी जोरदार बारिश के आसार हैं। अन्य नौ जिलों में गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है

और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है ।

मंगलवार को भी बीरभूम ,मुर्शिदाबाद, नदिया और पूर्व बर्धमान जिलों में बिखरी हुई बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के संकेत हैं।

मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सख्त सलाह दी है और अगले पांच दिनों तक समुद्री गतिविधियों पर रोक की बात कही गई है ।

उत्तर बंगाल के जिलों में भी भारी बारिश की संभावना

सिर्फ दक्षिण ही नहीं बल्कि उत्तर बंगाल के जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा

सोमवार को जलपाईगुड़ी कूचबिहार और अलीपुरद्वार में भारी बारिश का अनुमान है

मंगलवार को दार्जिलिंग कालिम्पोंग और अलीपुरद्वार में भी बारिश तेज हो सकती है

लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं

पूरे सप्ताह बंगाल के विभिन्न हिस्सों में रुक रुक कर हल्की से तेज बारिश होती रह सकती है

जनता को सावधानी बरतने यात्रा से बचने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है ।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में फिर सक्रिय हुआ निम्न दबाव, भारी बारिश की चे
मौसम विभाग के अनुसार यह नया निम्न चाप दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश लेकर आने वाला है। जिससे अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश का दौर बना रह सकता है ।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News