Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

डायमंड हार्बर पुलिस द्वारा 50 लाख रुपये के गहने और नकदी बरामद, ओडिशा से तीन आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपितों द्वारा बताए गए हुए स्थान पर जब छापामारी की तो वहां से लगभग 50 लाख रुपये के सोने के गहने के साथ 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किए

16 Jul 2025

डायमंड हार्बर पुलिस द्वारा 50 लाख रुपये के गहने और नकदी बरामद, ओडिशा से तीन आरोपित गिरफ्तार

डायमंड हार्बर (दक्षिण 24 परगना)। उस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत डायमंड हार्बर पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नगद राशि के साथ लगभग 50 लाख रुपए बरामद किए हैं। इस वारदात के मामले में उड़ीसा के कोरापुट इलाके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में डायमंड हार्बर पुलिस जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोनल) मितुन कुमार दे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि कुछ महीने पहले उस्ती थाना अंतर्गत एक निजी बैंक के सीएसपी केंद्र में बड़ी चोरी की घटना हुई थी। इस चोरी के घटना के बाद डायमंड हार्बर के अतिरिक्त पुलिस के निर्देशन में एसडीपीओ साकिब अहमद की अगुवाई में एसओजी टीम और उस्ती थाना पुलिस ने साथ मिलकर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना में शामिल आरोपित दक्षिण 24 परगना के रहने वाले हैं।ओडिशा के कोरापुट में छिपे हुए हैं। इसी तथ्य के आधार पर पुलिस ने वहां छापेमारी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उन्होंने सोनारपुर इलाके के एक सोने की दुकान में भी चोरी की थी और चोरी किया हुआ सामान उस्ती थाना क्षेत्र के संग्रामपुर इलाके के पास छिपा कर रखा गया था। पुलिस ने आरोपितों द्वारा बताए गए हुए स्थान पर जब छापामारी की तो वहां से लगभग 50 लाख रुपये के सोने के गहने के साथ 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किए।
पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपितों की टीआई परेड (पहचान परेड) कराई जाएगी। इन आरोपितों के पास से जो भी नगद और गहने बरामद किए गए हैं कानूनी प्रक्रिया के बाद उनके असली मालिकों को लौटा दिया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ओडिशा से तीन आरोपित गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपितों द्वारा बताए गए हुए स्थान पर जब छापामारी की तो वहां से लगभग 50 लाख रुपये के सोने के गहने के साथ 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News