कक्षा बारह के मानविकी(ह्यूमैनिटीज़) विभाग के लिए यह विद्यालय वर्तमान में निम्नलिखित विषय प्रदान करता है: द्वितीय भाषा हिंदी और बंगाली, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, भूगोल, गृह विज्ञान और और शारीरिक शिक्षा।
कोलकाता। लोरेटो डे स्कूल धर्मतला ने मानविकी (ह्यूमैनिटीज़) विभाग के साथ अपने प्लस 2 विभाग को पुन: आरंभ किया है । यह नई शिक्षा नीति 5+3+3+4 के मद्देनजर आया है । कक्षा बारह के मानविकी(ह्यूमैनिटीज़) विभाग के लिए यह विद्यालय वर्तमान में निम्नलिखित विषय प्रदान करता है: द्वितीय भाषा हिंदी और बंगाली, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, भूगोल, गृह विज्ञान और और शारीरिक शिक्षा।
इस विद्यालय में दो वर्ष पूर्व प्री नर्सरी विभाग खोला गया था । विद्यालय की अधिकारी वेबसाइट पर प्री-नर्सरी कक्षा के लिए प्रवेश खुले हैंhttps://www.loretodharamtala. in कक्षा 12 की प्रवेश प्रक्रिया की तारीखों की घोषणा बाद मे की जाएगी मैरी वार्ड जी ने लॉरेटो संस्थान की स्थापना की थी। उनकी सेवा, न्याय और करुणा के मूल्यों को आधार मानकर लॉरेटो डे स्कूल धर्मतला – एक ज्ञान का मंदिर, उत्साह और खुशी के साथ, अनुशासन, मूल्यों एवं पाठ्येतर गतिविधियों को सीखने का स्थान है जो 1879 में बनाया गया था। यह विद्यालय बच्चों को प्री नर्सरी से कक्षा बारह तक असाधारण रूप से बेहतरीन शिक्षा प्रदान करता है। छात्राएँ लॉरेटो परिवार का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करती हैं।
कोलकाता के हृदयस्थल धर्मतल्लला में स्थित यह विद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि स्नेह और प्यार से भरा एक परिवार है। आसपास की हलचल और आवाज़ों के बावजूद इस विद्यालय के भीतर एक शांत, प्यार भरा और सुरक्षित वातावरण बना रहता है।