Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए बंगाल सरकार ने भेजे नाम

इस सप्ताह की शुरुआत में निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत को पत्र लिखकर सीईओ कार्यालय को स्वतंत्र और प्रशासनिक रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए थे।

26 Jul 2025

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए बंगाल सरकार ने भेजे नाम

कोलकाता। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय में रिक्त पदों को भरने के लिए निर्वाचन आयोग के दबाव के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने आखिरकार कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भेज दिए हैं। यह कदम 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले आयोग की ओर से राज्य प्रशासन पर डाले गए दबाव के बाद उठाया गया है।

इस सप्ताह की शुरुआत में निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत को पत्र लिखकर सीईओ कार्यालय को स्वतंत्र और प्रशासनिक रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए थे। आयोग ने पत्र में सीईओ कार्यालय में अतिरिक्त, संयुक्त और उप मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के चार रिक्त पदों को तत्काल भरने की भी सिफारिश की थी।

राज्य सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक पद के लिए तीन-तीन अधिकारियों के नाम आयोग को भेजे गए हैं। अब आयोग इन नामों में से उपयुक्त अधिकारियों का चयन करेगा। हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि अगर आयोग को भेजे गए नाम उपयुक्त नहीं लगे तो वह राज्य सरकार से नए नामों की सिफारिश भी मांग सकता है।

इसी बीच, सीईओ कार्यालय के सूत्रों ने जानकारी दी है कि वर्तमान कार्यालय को कोलकाता के बामर लॉरी भवन से स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। बताया गया है कि स्थान की कमी और पार्किंग की समस्या के कारण यह कदम उठाया जा सकता है। संभावना है कि नया कार्यालय किसी ऐसे भवन में शिफ्ट किया जाए जहां केंद्र सरकार के अन्य कार्यालय भी स्थित हों।

उधर, राज्य सरकार ने निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए पत्र पर आपत्ति जताई है, जिसमें सीईओ कार्यालय को अधिक स्वतंत्र और सक्षम बनाने की बात कही गई थी। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार कानूनी सलाह ले रही है कि क्या आयोग के इस निर्देश को अदालत में चुनौती दी जा सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के रि
इस सप्ताह की शुरुआत में निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत को पत्र लिखकर सीईओ कार्यालय को स्वतंत्र और प्रशासनिक रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए थे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News