Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आसनसोल में दिनदहाड़े 11 लाख की लूट, 24 घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आज उन्हें अदालत में पेश करेगी और उनसे बाकी की पूछताछ की जाएगी ताकि बाकी के पैसे की बरामदगी हो सके

27 Jul 2025

आसनसोल में दिनदहाड़े 11 लाख की लूट, 24 घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार

आसनसोल। आसनसोल के सतईसा मोड़ पर शनिवार दोपहर दिनदहाड़े दो लोगों से बंदूक की नोक पर 11 लाख रुपए से कुछ ज्यादा की रकम छिनतई की गई थी इसकी वजह से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था दो व्यक्ति आसनसोल बर्नपुर से बराकर के एक चावल व्यवसायी राकेश जुलानिया के व्यापार के पैसे लेकर बराकर लौट रहे थे यह दोनों व्यक्ति राकेश जुलानिया के कर्मचारी थे दोनों कर्मचारियों ने बताया था कि दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर उनसे इस डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। 
घटना के तुरंत बाद आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट द्वारा तत्परता के साथ जांच शुरू की गई और आज आसनसोल के डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस ध्रुव दास के नेतृत्व में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया और इस मामले में हुई चार गिरफ्तारियां के बारे में जानकारी दी गई डीसी सेंट्रल कार्यालय में आयोजित इस संवाददाता सम्मेलन में डीसी सेंट्रल ध्रुव दास के अलावा एसीपी विश्वजीत नसकर आसनसोल उत्तर थाना प्रभारी अमित हालदार आसनसोल साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू भी मौजूद थे।  
इस मौके पर डीसी सेंट्रल ने जानकारी दी कि कल जैसे ही इस बात की रिपोर्ट हुई पुलिस द्वारा तुरंत जांच शुरू की गई और इस मामले में चार व्यक्तियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया इन चारों गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम है राहुल बरनवाल उर्फ सनी सिंह अभिषेक प्रसाद सरवन मंडल और दीपांकर विश्वास इनमें से राहुल बरनवाल सरवन मंडल दीपांकर विश्वास का घर नियामतपुर में है। जबकि अभिषेक प्रसाद का घर जमुरिया में है। राहुल बरनवाल और अभिषेक प्रसाद को ककरसोल से गिरफ्तार किया गया था उनके पास से वह 7 एम एम बंदूक भी बरामद की गई जो लूट के लिए इस्तेमाल की गई थी और उस मोटरसाइकिल को भी इनके पास से जप्त किया गया जिसका लूट में इस्तेमाल किया गया था उनकी निशान देही पर दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया और लूट के 11 लाख रुपए में से 2 लाख रुपए बरामद कर लिए गए। 
उन्होंने बताया कि अभिषेक प्रसाद के खिलाफ जमुडिय़ा में हत्या का मामला दर्ज है इसके अलावा और किसके खिलाफ क्या मामला दर्ज है इस बात का पता लगाया जा रहा है और इसकी जानकारी हासिल की जा रही है उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन के लिए यह निश्चित रूप से एक बहुत बड़ी कामयाबी है की घटना के बाद 24 घंटे बीतने से पहले ही पुलिस प्रशासन की तत्परता से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका।  पुलिस आज उन्हें अदालत में पेश करेगी और उनसे बाकी की पूछताछ की जाएगी ताकि बाकी के पैसे की बरामदगी हो सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आसनसोल में दिनदहाड़े 11 लाख की लूट
पुलिस आज उन्हें अदालत में पेश करेगी और उनसे बाकी की पूछताछ की जाएगी ताकि बाकी के पैसे की बरामदगी हो सके





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News