Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मंत्री चंद्रनाथ को शिक्षक नियुक्ति घोटाले में दोबारा ईडी का समन

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय एजेंसी अब मंत्री से प्रत्यक्ष पूछताछ करना चाहती है

28 Jul 2025

मंत्री चंद्रनाथ को शिक्षक नियुक्ति घोटाले में दोबारा ईडी का समन

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीरभूम दौरे के बीच उनके मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक नियुक्ति घोटाले के सिलसिले में दोबारा समन भेजा है। यह समन राज्य के सूक्ष्म, लघु और कुटीर उद्योग मंत्री और जिले के बोलपुर निवासी चंद्रनाथ सिन्हा को 31 जुलाई को पूछताछ के लिए पेश होने के निर्देश के साथ भेजा गया है।
ईडी सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने मंत्री चंद्रनाथ और उनके परिवार की चल-अचल संपत्तियों की जानकारी चाहती है। उनसे संबंधित दस्तावेजों की मांग की गई है। हालांकि मंत्री की ओर से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
इससे पहले बीते शुक्रवार को भी ईडी ने मंत्री को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन उन्होंने समन का जवाब नहीं दिया। इसके बाद ईडी ने उनके आवास पर छापेमारी की, जो सुबह से देर रात तक चली। इस दौरान उनके घर से 41 लाख रुपये नकद जब्त किए गए और उनका मोबाइल फोन भी एजेंसी ने जब्त किया था। फोन की जांच के लिए ही उन्हें पहले पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
जांच एजेंसी को शिक्षक नियुक्ति घोटाले की जांच के दौरान चंद्रनाथ सिन्हा का नाम मिला। ईडी के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार बलागढ़ के निष्कासित तृणमूल युवा नेता कुंतल घोष के बयान और दस्तावेजों से चंद्रनाथ की संलिप्तता के संकेत मिले। ईडी ने कुंतल घोष के घर से जब्त एक रजिस्टर में 100 अभ्यर्थियों के नाम पाए, जिन्हें कथित तौर पर चंद्रनाथ सिन्हा के माध्यम से कुंतल घोष से मिलवाया गया था।
ईडी को संदेह है कि चंद्रनाथ और कुंतल के बीच एक बिचौलिया भी था, जिससे पूछताछ में चंद्रनाथ का नाम फिर सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय एजेंसी अब मंत्री से प्रत्यक्ष पूछताछ करना चाहती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चंद्रनाथ को शिक्षक नियुक्ति घोटाले में दोबारा ईडी का समन
मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय एजेंसी अब मंत्री से प्रत्यक्ष पूछताछ करना चाहती है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News