Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

फरहान अख्तर की एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे सनी देओल

सनी देओल ने अब फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के साथ हाथ मिलाया है। वह इस बैनर के तहत एक एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे।

30 Jul 2025

फरहान अख्तर की एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे सनी देओल

'गदर-2' की जबरदस्त सफलता के बाद सनी देओल ने एक बार फिर बॉलीवुड में अपना दबदबा साबित कर दिया है। अब वह एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनते जा रहे हैं। वह नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' में हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं और जल्द ही 'बॉर्डर-2' में भी नजर आने वाले हैं। सनी देओल ने अब फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के साथ हाथ मिलाया है। वह इस बैनर के तहत एक एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल पहली बार फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर कुछ समय से बातचीत चल रही थी, जो अब फाइनल हो गई है। यह एक बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसकी कहानी सनी को काफी पसंद आई है। उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी है। फिल्म में उनका किरदार दमदार होगा और एक्सेल एंटरटेनमेंट भी यही सुनिश्चित कर रहा है कि यह रोल दर्शकों को खूब पसंद आए।

तमिल फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके बालाजी को इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के निर्देशन की कमान सौंपी जा सकती है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2025 तक शुरू होने की संभावना है। सनी देओल की कई बड़ी फिल्में भी लाइन में हैं। वह वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ 'बॉर्डर-2' में नजर आएंगे, जो 3 जनवरी, 2026 को रिलीज़ होगी। इसके अलावा नितेश तिवारी की 'रामायण' में वह हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं, जो दिवाली 2026 पर रिलीज़ की जाएगी। सनी देओल आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'लाहौर 1947' में भी लीड रोल निभा रहे हैं, जिसमें प्रीति जिंटा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फरहान अख्तर की एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे सनी देओल
सनी देओल ने अब फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के साथ हाथ मिलाया है। वह इस बैनर के तहत एक एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News