Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिचेल ओवेन को पहली बार वनडे टीम में जगह, लाबुशेन बरकरार

टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद मिचेल ओवेन को वनडे टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने उस सीरीज़ में 192.30 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए थे, जिसमें जमैका में पदार्पण मैच में अर्धशतक भी शामिल है।

30 Jul 2025

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिचेल ओवेन को पहली बार वनडे टीम में जगह, लाबुशेन बरकरार

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे और टी20 श्रृंखला के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। युवा ऑलराउंडर मिचेल ओवेन को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है, वहीं तेज गेंदबाज लांस मॉरिस की 50 ओवर प्रारूप में वापसी हुई है।

टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद मिचेल ओवेन को वनडे टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने उस सीरीज़ में 192.30 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए थे, जिसमें जमैका में पदार्पण मैच में अर्धशतक भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने पिछले वनडे कप सीज़न में तस्मानिया की ओर से साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 गेंदों में 149 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट टीम से बाहर किए गए मार्नस लाबुशेन को वनडे टीम में बरकरार रखा गया है।

स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल के वनडे से संन्यास लेने के बाद यह टीम पहले बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है।

स्पेंसर जॉनसन चोट के कारण बाहर हैं, जबकि जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कूपर कोनॉली, एरॉन हार्डी, टैनीवर संगा, और सीन एबॉट को टीम से बाहर कर दिया गया है।

हेड और हेज़लवुड की वापसी, कमिंस-स्टार्क को आराम

ट्रैविस हेड और जोश हेज़लवुड की टी20 और वनडे दोनों में वापसी हुई है। वहीं पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को घरेलू समर सीज़न से पहले आराम दिया गया है।

मिचेल मार्श दोनों प्रारूपों में कप्तानी की ज़िम्मेदारी संभालेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा,"वेस्टइंडीज सीरीज़ में लचीलापन और गहराई का जो परिचय मिला, वह नतीजों से परे एक सकारात्मक संकेत था। बल्लेबाजी क्रम की लचीलापन और गेंदबाजों की विविधता विशेष रूप से प्रभावशाली रही।"

उन्होंने आगे कहा, "लांस मॉरिस को सावधानी से प्रबंधित किया गया है, लेकिन हमें भरोसा है कि वे तीनों प्रारूपों में प्रभावी हो सकते हैं।"

कार्यक्रम

टी20 मैच: 10 और 12 अगस्त को डार्विन में, 16 अगस्त को केर्न्स में

वनडे सीरीज: 19 अगस्त (केर्न्स), 22 और 24 अगस्त (मैकाय)

ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन द्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जांपा।

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, बेन द्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, लांस मॉरिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम एडम जांपा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिचेल ओवेन को पहली बार वनडे टीम में
टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद मिचेल ओवेन को वनडे टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने उस सीरीज़ में 192.30 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News