वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है
कोलकाता। मेटियाब्रुज किलखाना इलाके में रहने वाला ताजुद्दीन 16 जुलाई को यह कहकर घर से निकला था कि वह अपने ससुराल जा रहा है। लेकिन इसके बाद वह लापता हो गया और परिवार उससे संपर्क नहीं कर पाया। 17 जुलाई को उसकी बाइक महेशतला के अकड़ा स्टेशन के पास लावारिस हालत में मिली। इसके बाद परिजनों ने तुरंत रवींद्रनगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद से ही पुलिस ताजुद्दीन की तलाश कर रही थी।
पुलिस की तलाश करीब 22 दिन के बाद तब खत्म हुई जब रवींद्रनगर थाना क्षेत्र के पंचूर गाजीपाड़ा के एक जंगल से ताजुद्दीन का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। शव रस्सी से बंधे एक बोरे में था। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका और भी गहरा गई है। परिजनों ने इस मामले में रिंटू नामक व्यक्ति पर हत्या का संदेह जताया है और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन रिंटू फिलहाल फरार है। इस मामले में पुलिस ने अब तक नज़रुल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नज़रुल ने ताजुद्दीन की हत्या में मदद की थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच को आगे बढ़ा रही है और रवींद्रनगर थाना पुलिस ने पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का विषय बना हुआ है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है।