Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

धर्मतला में भीड़ और सुरक्षा संभालने के लिए लालबाज़ार बनाएगा कंट्रोल कमांड पोस्ट

धर्मतला आने वाले समय में शहर का प्रमुख मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनने जा रहा है। यहां पहले से ही कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर मेट्रो लाइन का जंक्शन है, और अब ईस्ट-वेस्ट तथा जोका-धर्मतला मेट्रो रूट के जुड़ने से इस इलाके का महत्व और बढ़ जाएगा।

11 Aug 2025

धर्मतला में भीड़ और सुरक्षा संभालने के लिए लालबाज़ार बनाएगा कंट्रोल कमांड पोस्ट

कोलकाता। शहर के व्यस्त और राजनीतिक रूप से संवेदनशील धर्मतला क्षेत्र में भीड़ और सुरक्षा प्रबंधन को और मजबूत करने के लिए कोलकाता पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। लालबाज़ार ने धर्मतला मेट्रो चैनल चौराहे पर एक अत्याधुनिक कंट्रोल कमांड पोस्ट बनाने का निर्णय लिया है।

धर्मतला आने वाले समय में शहर का प्रमुख मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनने जा रहा है। यहां पहले से ही कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर मेट्रो लाइन का जंक्शन है, और अब ईस्ट-वेस्ट तथा जोका-धर्मतला मेट्रो रूट के जुड़ने से इस इलाके का महत्व और बढ़ जाएगा। राज्य सरकार ने इस हब के निर्माण का जिम्मा केंद्रीय एजेंसी 'राइट्स' को सौंपा है। योजना के तहत यहां बेसमेंट पार्किंग, बस प्रतिक्षालय, अंडरपास और राजनीतिक सभाओं के लिए निर्धारित स्थान बनाए जाएंगे।

लालबाज़ार के एक‌ अधिकारी के अनुसार, पहले हेयर स्ट्रीट थाने के तहत एक छोटे दो मंज़िला कंट्रोल पोस्ट की योजना थी, लेकिन बाद में इसे विस्तारित कर लगभग नौ हजार 540 वर्गफुट क्षेत्रफल वाला भवन बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके लिए परिवहन विभाग को भूमि आवंटन का अनुरोध भेजा गया है। प्रस्तावित भवन में डिप्टी कमिश्नर का कार्यालय, बैरक, अधिकारियों के कक्ष, महिला पुलिस कर्मियों के लिए अलग आवास, विज़िटर रूम और रिज़र्व ऑफिस—सब एक ही परिसर में होंगे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हावड़ा से धर्मतला मेट्रो शुरू होने के बाद यहां यात्री संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है। पिछले पांच वर्षों में इस इलाके में 498 से अधिक राजनीतिक कार्यक्रम हुए हैं। ऐसे में, मल्टी-मॉडल हब शुरू होने के बाद भीड़ और ट्रैफिक दबाव और बढ़ेगा। इस स्थिति में पुलिस की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए यह कंट्रोल कमांड पोस्ट आवश्यक है।

परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि मानव सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। पुलिस की इस योजना में हर संभव सहयोग किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धर्मतला में भीड़ और सुरक्षा संभालने के लिए लालबाज़ार बनाएगा
धर्मतला आने वाले समय में शहर का प्रमुख मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनने जा रहा है। यहां पहले से ही कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर मेट्रो लाइन का जंक्शन है, और अब ईस्ट-वेस्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News