Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बम विस्फोट मामले में तृणमूल नेता सुबीर माइती गिरफ्तार

दिसंबर 2022 में पूर्व मिदनापुर के भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के अर्जुन नगर ग्राम पंचायत के नदूबिला गांव में जोरदार बम धमाका हुआ था। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई थी, जिनमें एक तृणमूल नेता भी शामिल थे। धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

16 Aug 2025

बम विस्फोट मामले में तृणमूल नेता सुबीर माइती गिरफ्तार

कोलकाता। पूर्व मिदनापुर जिले के अर्जुन नगर बम विस्फोट मामले में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने शुक्रवार रात एनआईए की सूची में शामिल टीएमसी नेता सुबीर माइती को गिरफ्तार किया।

दिसंबर 2022 में पूर्व मिदनापुर के भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के अर्जुन नगर ग्राम पंचायत के नदूबिला गांव में जोरदार बम धमाका हुआ था। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई थी, जिनमें एक तृणमूल नेता भी शामिल थे। धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी। एनआईए की जांच में कई स्थानीय नेताओं के नाम सामने आए, जिनमें अर्जुन नगर निवासी सुबीर माइती का भी नाम शामिल था।

सूत्रों के अनुसार, भूपति नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें बम बनाने की सामग्री बरामद हुई। इसी दौरान सुबीर मैती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अर्जुन नगर बम विस्फोट मामला शुरू से ही राजनीतिक विवादों के केंद्र में रहा है। विपक्ष का आरोप रहा है कि तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की देखरेख में यह विस्फोटक सामग्री तैयार की जाती थी। वहीं, टीएमसी ने बार-बार कहा है कि यह घटना साजिशन उन्हें बदनाम करने के लिए उछाली जा रही है।

सुबीर माईती की गिरफ्तारी से अब इस मामले में राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आगे की जांच में और भी नाम सामने आ सकते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बम विस्फोट मामले में तृणमूल नेता सुबीर माइती गिरफ्तार
दिसंबर 2022 में पूर्व मिदनापुर के भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के अर्जुन नगर ग्राम पंचायत के नदूबिला गांव में जोरदार बम धमाका हुआ था। इस घटना में तीन लोगों की मौत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News