Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मतदाता सूची विवादः शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के दिवंगत पिता का नाम दर्ज होने पर राजनीति गरमाई

भाजपा का आरोप है कि राज्य सरकार और चुनाव से जुड़ी मशीनरी इस तरह की गड़बड़ियों पर आंख मूंदे हुए है

19 Aug 2025

मतदाता सूची विवादः शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के दिवंगत पिता का नाम दर्ज होने पर राजनीति गरमाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची को लेकर नया विवाद सामने आया है । भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के पिता और प्रसिद्ध नाटककार विष्णु बसु का नाम उनके निधन के दशकों बाद भी मतदाता सूची में शामिल है ।
भाजपा नेता पियूष कानोरिया ने दावा किया है कि शिक्षा मंत्री के पिता और प्रसिद्ध नाटककार विष्णु बसु का निधन वर्ष 1999 में हुआ था। इसके बावजूद 2024-25 की मतदाता सूची में उनका नाम मौजूद है । भाजपा ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए चुनाव आयोग से मामले की जांच की मांग की है ।
पार्टी का कहना है कि जब एक प्रसिद्ध व्यक्तित्व के निधन के इतने वर्षो बाद भी उनका नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया गया है , तो आम लोगों के मामलों में स्थिति कैसी होगी यह आसानी से समझा जा सकता है । भाजपा का आरोप है कि राज्य सरकार और चुनाव से जुड़ी मशीनरी इस तरह की गड़बड़ियों पर आंख मूंदे हुए है ।
यह विवाद ऐसे समय में उठा है जब राज्य में मतदाता सूची की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं विपक्ष ने इसे "प्रशासनिक उदासीनता" का उदाहरण बताया है , जबकि अब चुनाव आयोग पर दबाव है कि वह इस मामले पर आधिकारिक स्पष्टीकरण दे ।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मतदाता सूची विवाद
भाजपा का आरोप है कि राज्य सरकार और चुनाव से जुड़ी मशीनरी इस तरह की गड़बड़ियों पर आंख मूंदे हुए है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News