वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
नोआपाड़ा से एयरपोर्ट तक मेट्रो सेवा शुरू, पहले ही दिन यात्रियों में उत्साह
कोलकाता। कोलकाता मेट्रो के यात्रियों के लिए सोमवार का दिन खास रहा। नोआपाड़ा से एयरपोर्ट (जय हिंद स्टेशन) तक मेट्रो सेवा की शुरुआत होते ही लोगों में भारी उत्साह देखा गया। सुबह पहली ट्रेन छूटने से पहले ही यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, भीड़ और बढ़ती गई। सुबह 7.58 बजे नोआपाड़ा से पहली ट्रेन रवाना हुई और करीब 12 मिनट में एयरपोर्ट पहुंच गई। सफर में न तो ट्रैफिक का झंझट, न ही भीड़-धक्का। यात्री खुशी से बोले यह तो वाकई सुहाना सफर है।
इस रूट के चालू होने से यात्रियों को कई सुविधाएं मिली हैं। नोआपाड़ा एक अहम कनेक्टिंग पॉइंट है। यहां से एक ओर एयरपोर्ट और दूसरी ओर दक्षिणेश्वर तक ब्लू लाइन से आसानी से सफर किया जा सकेगा। वहीं, एस्प्लानेड से ग्रीन लाइन पकड़कर यात्री हावड़ा या सियालदह होते हुए सेक्टर-5 तक भी पहुंच सकते हैं। यात्रियों ने इसे बेहद सुविधाजनक और आरामदायक बताया। हावड़ा से लौटे एक यात्री ने कहा कि पहले हावड़ा से कैब या बस लेना मुश्किल होता था। समय भी ज्यादा लगता था। अब मेट्रो से सफर आसान और आरामदायक हो गया है।
एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों जैसे बिराटी में जिनका दफ्तर है, उनके लिए यह लाइन खास लाभकारी साबित हो रही है। पहले जहां ऑफिस पहुंचने में लगभग एक घंटा लगता था, वहीं अब मेट्रो से केवल 20-25 मिनट में सफर पूरा हो रहा है। लंबे समय से प्रतीक्षित यह रूट अब न सिर्फ आम यात्रियों की परेशानी कम करेगा, बल्कि कोलकाता में सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा भी देगा।