Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी आज जापान रवाना होंगे, भारत-जापान शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज शाम जापान रवाना होंगे।

28 Aug 2025

प्रधानमंत्री मोदी आज जापान रवाना होंगे, भारत-जापान शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज जापान की यात्रा पर रवाना होंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह आठवीं जापान यात्रा होगी। इसके बाद वे शंघाई सहयोग परिषद (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन की यात्रा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज शाम जापान रवाना होंगे। इस दौरान वे जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ 29 और 30 अगस्त को विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे, जिसमें रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार शामिल हैं। वे क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

यह प्रधानमंत्री मोदी की जापान के पीएम इशिबा के साथ पहली वार्षिक शिखर बैठक है और लगभग 7 वर्षों में यह उनकी पहली जापान यात्रा भी है। उन्होंने आखिरी बार 2018 में वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए यात्रा की थी। साल 2014 में पद ग्रहण करने के बाद से यह प्रधानमंत्री मोदी की यह जापान की आठवीं यात्रा है।

अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर तियानजिन में शंघाई सहयोग परिषद (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन की यात्रा करेंगे। शिखर सम्मेलन के कार्यक्रम में 31 अगस्त की शाम एक स्वागत भोज शामिल है और मुख्य शिखर सम्मेलन अगले दिन 1 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान कुछ द्विपक्षीय बैठकों की भी उम्मीद है। एससीओ के दस सदस्यों में भारत के अलावा बेलारूस, चीन, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी आज जापान रवाना होंगे, भारत-जापान शिखर
प्रधानमंत्री मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज शाम जापान रवाना होंगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News