Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर पकड़ी हेरोइन की खेप, हेक्साकॉप्टर जब्त

बीएसएफ ने तस्करी में इस्तेमाल एक असेंबल्ड हेक्साकॉप्टर भी कब्जे में लिया। अटारी सेक्टर में पकड़े गए तस्कर को आगे की कार्रवाई के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को सौंप दिया गया।

29 Aug 2025

बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर पकड़ी हेरोइन की खेप, हेक्साकॉप्टर जब्त

चंडीगढ़। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में एक साथ तीन ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में हेरोइन बरामद करने के साथ एक तस्कर को भी पकड़ा है। बीएसएफ ने तस्करी में इस्तेमाल एक असेंबल्ड हेक्साकॉप्टर भी कब्जे में लिया। अटारी सेक्टर में पकड़े गए तस्कर को आगे की कार्रवाई के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को सौंप दिया गया।

बीएसएफ की टीम ने गश्त के दौरान फिरोजपुर जिले में पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान एक असेंबल्ड हेक्साकॉप्टर बरामद किया गया, जिसमें 12 पैकेट हेरोइन छिपाई गई थी। इसका कुल वजन 6.086 किलोग्राम निकला। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस हेक्साकॉप्टर का इस्तेमाल पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में खेप गिराने के लिए किया गया था। इसके अलावा फाजिल्का जिले में भी बीएसएफ जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए 536 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया।

बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक हाल के वर्षों में पाकिस्तान समर्थित ड्रग्स तस्कर अब ड्रोन और हेक्साकॉप्टर जैसे साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनका मकसद सीमा पार से बड़ी मात्रा में नशा भारतीय इलाके में गिराना है। बीएसएफ ने साफ कहा कि उनकी सतर्कता और टेक्नॉलॉजी की मदद से ऐसे हर मंसूबे को नाकाम किया जाएगा। बीएसएफ प्रवक्ता ने कहा कि चाहे प्राकृतिक आपदाएं हों या दुश्मन की नई साजिशें, जवान हर हाल में सीमा को सुरक्षित रखने और देश को नशे की मार से बचाने के लिए तत्पर हैं। इन हालिया बरामदगियों ने साबित कर दिया है कि भारत-पाक सीमा पर नशा तस्करी की हर चाल नाकाम होगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर पकड़ी हेरोइन की खेप, हेक्सा
बीएसएफ ने तस्करी में इस्तेमाल एक असेंबल्ड हेक्साकॉप्टर भी कब्जे में लिया। अटारी सेक्टर में पकड़े गए तस्कर को आगे की कार्रवाई के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News