Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सफल रही एसएससी परीक्षा : शिक्षा मंत्री

'अगले रविवार की परीक्षा भी होगी पारदर्शी'

07 Sep 2025

सफल रही एसएससी परीक्षा : शिक्षा मंत्री

कोलकाता। लगभग 26 हजार शिक्षक और शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति रद्द होने के बाद रविवार को आयोजित हुई पहली एसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के बाद शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने सोशल मीडिया पर परीक्षार्थियों और अधिकारियों को धन्यवाद दिया और भरोसा जताया कि आगामी परीक्षा भी निष्पक्ष होगी। उन्होंने लिखा कि रविवार को 9वीं-10वीं कक्षा की एसएससी परीक्षा हुई। राज्य के 636 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 3.5 लाख परीक्षार्थी बैठे। सुबह 10 बजे से परीक्षार्थियों को कागजात की जांच के बाद प्रवेश दिया गया। एडमिट कार्ड में विशेष बारकोड स्कैनर लगाया गया ताकि नकली कार्ड का इस्तेमाल न हो सके। प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए कई सख्त कदम उठाए गए। 
आयोग के अध्यक्ष सिद्धार्थ मजुमदार ने पहले ही चेतावनी दी थी कि कोई भी परीक्षार्थी अगर प्रश्नपत्र की तस्वीर लेकर फंसाने की कोशिश करेगा तो एसएससी उसे पकड़ लेगा। रविवार को कहीं भी प्रश्नपत्र लीक की घटना सामने नहीं आई। ब्रात्य बसु ने कहा कि आज 636 परीक्षा केंद्रों पर लगभग साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों ने 9वीं-10वीं की एसएससी परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर मैं सभी परीक्षार्थियों, अधिकारियों और स्कूल शिक्षा विभाग को शुभकामनाएं देता हूं। 
मुझे उम्मीद है कि अगले रविवार होने वाली 11वीं-12वीं की एसएससी परीक्षा भी पूरी तरह पारदर्शी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, रद्द की गई नियुक्तियों की भरपाई के लिए दिसंबर तक नई भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उसी के तहत दो चरणों में एसएससी परीक्षा आयोजित की जा रही है। अगली परीक्षा 14 सितंबर को होगी, जिसमें 11वीं-12वीं कक्षा के शिक्षक पदों के लिए परीक्षा ली जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सफल रही एसएससी परीक्षा : शिक्षा मंत्री
'अगले रविवार की परीक्षा भी होगी पारदर्शी'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News