Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

न्यू बैरकपुर में गोलीबारी, पंचायत सदस्या पर हमला, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, न्यू बैरकपुर के दक्षिण तालबांधा इलाके में रविवार रात एक काली मंदिर में चोरी की घटना हुई। स्थानीय लोगों ने आरोपित युवक राहुल मंडल को पकड़ लिया और इसकी सूचना पंचायत सदस्या को दी।

08 Sep 2025

न्यू बैरकपुर में गोलीबारी, पंचायत सदस्या पर हमला, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत बैरकपुर के बाद रविवार देर रात न्यू बैरकपुर में गोली चलने की घटना सामने आई। आरोप है कि एक पंचायत सदस्य को निशाना बनाकर गोली चलाई गई। हालांकि, गोली लक्ष्य पर नहीं लगने से वे बाल-बाल बच गईं। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपित प्रणब विश्वास को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, न्यू बैरकपुर के दक्षिण तालबांधा इलाके में रविवार रात एक काली मंदिर में चोरी की घटना हुई। स्थानीय लोगों ने आरोपित युवक राहुल मंडल को पकड़ लिया और इसकी सूचना पंचायत सदस्या को दी। इसी बीच, राहुल ने भी अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस छिड़ने के दौरान अचानक आरोपित प्रणब विश्वास ने पंचायत सदस्या को निशाना बनाकर गोली चला दी।

गनीमत रही कि गोली लक्ष्य पर नहीं लगी और पंचायत सदस्या की जान बच गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इसी अफरातफरी के बीच प्रणब फरार हो गया, लेकिन कुछ ही घंटों में न्यू बैरकपुर थाने की पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रणब पहले भी गांजा तस्करी के मामले में दो साल जेल में रह चुका है और इसी साल मई महीने में रिहा हुआ था। अब सवाल उठ रहे हैं कि उसके पास अवैध हथियार कहां से आया। इसकी जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि रविवार रात को ही बैरकपुर में लाटबागान के पास पुलिस आयुक्तालय के सामने तीन नशे में धुत युवकों ने हवा में कई राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यू बैरकपुर में गोलीबारी, पंचायत सदस्या पर हमला, मुख्य आरोप
जानकारी के अनुसार, न्यू बैरकपुर के दक्षिण तालबांधा इलाके में रविवार रात एक काली मंदिर में चोरी की घटना हुई। स्थानीय लोगों ने आरोपित युवक राहुल मंडल को पकड़ लिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News