Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पंडालों के बीच बाढ़ का खतरा : पूजा से पहले डीवीसी ने छोड़ा पानी, पश्चिम बंगाल सरकार नाराज़

इस पूरे विवाद पर डीवीसी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है

20 Sep 2025

पंडालों के बीच बाढ़ का खतरा : पूजा से पहले डीवीसी ने छोड़ा पानी, पश्चिम बंगाल सरकार नाराज़

कोलकाता। दुर्गा पूजा से ठीक पहले एक बार फिर पश्चिम बंगाल में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। शुक्रवार को दामोदर वैली रेज़र्वॉयर रेगुलेशन कमिटी (डीवीवीआरसी) के निर्देश पर दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) ने माईथन और पनचेत जलाशय से कुल 49 हजार‌ 451 क्यूसेक पानी छोड़ा, जिससे राज्य में आपदा की आशंका बढ़ गई है।
राज्य के सिंचाई मंत्री मानस भुइयां ने इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा, “पूजा के समय पर इस तरह पानी छोड़कर बंगाल को संकट में डालना चाह रहा है डीवीसी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई बार आपत्ति जताई है, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है।”
झारखंड के तेनुघाट बांध से भी भारी बारिश के कारण पानी छोड़ा गया है, जो धीरे-धीरे पनचेत की ओर बढ़ रहा है। डीवीसी अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को माईथन से 24 हजार और पनचेत से 26 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। माईथन बांध में जलस्तर 481.63 फीट और पनचेत में 410.01 फीट तक पहुंच चुका है, जो खतरनाक माने जाते हैं।
डीवीसी ने स्पष्ट किया कि पानी छोड़ने की सूचना हर बार की तरह इस बार भी पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों को दी गई है। डीवीवीआरसी के सदस्य सचिव संजीव कुमार ने कहा, “हमारे पास जो मौसम विभाग की जानकारी है, उसके अनुसार महालया के दिन बारिश होगी और पूजा के समय भी निम्नचाप के कारण भारी वर्षा की आशंका है। इसीलिए स्थिति को ध्यान में रखकर ही जल छोड़ने का निर्णय लिया गया।”
पिछले वर्ष भी 17 और 18 सितम्बर को डीवीसी ने ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा था, जिससे बंगाल के कई इलाके जलमग्न हो गए थे। उस समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई थी।
सिंचाई मंत्री भुइयां ने आरोप लगाया कि यह सब सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल की संयुक्त बैठक में डीवीसी को ऐसा कदम न उठाने की सलाह दी गई थी, फिर भी इसे नजरअंदाज कर पानी छोड़ा गया। इस पूरे विवाद पर डीवीसी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूजा से पहले डीवीसी ने छोड़ा पानी, पश्चिम बंगाल सरकार नाराज
इस पूरे विवाद पर डीवीसी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News