Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्राथमिक नियुक्ति घोटाला : अदालत के आदेश पर ईडी दफ्तर पहुंचे मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा, बोले– जांच में करेंगे सहयोग

वे प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति घोटाले के आरोपित हैं। अदालत के आदेश के अनुसार उन्हें दो दिनों तक ईडी दफ्तर में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करना है।

25 Sep 2025

प्राथमिक नियुक्ति घोटाला : अदालत के आदेश पर ईडी दफ्तर पहुंचे मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा, बोले– जांच में करेंगे सहयोग

पश्चिम बंगाल के कारा एवं लघु-कुटीर उद्योग मंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस विधायक चंद्रनाथ सिन्हा गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित दफ्तर में पेश हुए। वे प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति घोटाले के आरोपित हैं। अदालत के आदेश के अनुसार उन्हें दो दिनों तक ईडी दफ्तर में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करना है।

बुधवार को अदालत ने ईडी की उस अर्जी को खारिज कर दिया था जिसमें एजेंसी ने मंत्री को हिफाजत में लेकर पूछताछ की मांग की थी। अदालत ने उनकी जमानत बरकरार रखते हुए यह साफ कर दिया कि फिलहाल वे अपनी विधानसभा क्षेत्र और कोलकाता से बाहर नहीं जा सकते। जब तक मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, उन्हें इन शर्तों का पालन करना होगा।

गुरुवार सुबह दफ्तर पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में चंद्रनाथ सिन्हा ने कहा कि वे जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करेंगे। हालांकि वे खाली हाथ ही ईडी कार्यालय पहुंचे और सूत्रों के अनुसार अब तक उनसे किसी तरह के दस्तावेज की मांग नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि मंत्री ने छह सितम्बर को अदालत में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उन्हें जमानत दी गई थी। अदालत के ताजा निर्देश के तहत वे गुरुवार और शुक्रवार को ईडी के समक्ष हाजिर रहकर पूछताछ में हिस्सा ले रहे हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्राथमिक नियुक्ति घोटाला : अदालत के आदेश पर ईडी दफ्तर पहुंचे
वे प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति घोटाले के आरोपित हैं। अदालत के आदेश के अनुसार उन्हें दो दिनों तक ईडी दफ्तर में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करना है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News