Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जेपी नड्डा और जाधव ने राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान के तहत किया श्रमदान

इस अभियान के बाद एक्स पर नड्डा ने तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर, 'सेवा पखवाड़ा' के अंतर्गत 'स्वच्छता ही सेवा - 2025' अभियान में भाग लिया।

25 Sep 2025

जेपी नड्डा और जाधव ने राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान के तहत किया श्रमदान

नई दिल्ली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' के अंतर्गत निर्माण भवन और विदेश मंत्रालय भवन के पास सफाई अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा, राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने श्रमदान कर सड़क की सफाई की। मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की भी भागीदारी रही।

इस अभियान के बाद एक्स पर नड्डा ने तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर, 'सेवा पखवाड़ा' के अंतर्गत 'स्वच्छता ही सेवा - 2025' अभियान में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक नागरिक को इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और सभी के लिए एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भारत बनाने में योगदान देने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि यह पहल स्वच्छता ही सेवा अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य स्वच्छ और स्वस्थ भारत के लिए सामुदायिक भागीदारी और नागरिक कार्रवाई को बढ़ावा देना है। मंत्रालय के सभी प्रभागों और अनुभागों के कर्मचारियों ने इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और राष्ट्रव्यापी अभियान की भावना में योगदान दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जेपी नड्डा और जाधव ने राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक स्वच्छता अभिया
इस अभियान के बाद एक्स पर नड्डा ने तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर, 'सेवा पखवाड़ा'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News