Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मेजर लीग सॉकर: मेसी के दो गोलों की बदौलत इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 4-0 से हराया

मैच की शुरुआत से ही मेसी ने लय पकड़ ली और मैच के 43वें मिनट में बाल्तासर रोड्रिगेज़ को शानदार थ्रू बॉल देकर गोल का मौका बनाया और रोड्रिगेज़ ने बिना कोई गलती किए इसे गोल में बदलकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

25 Sep 2025

मेजर लीग सॉकर: मेसी के दो गोलों की बदौलत इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 4-0 से हराया

न्यूयॉर्क। सिटी फील्ड स्टेडियम में गुरुवार (भारतीय समयानुसार) को खेले गए मेजर लीग सॉकर मुकाबले में इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी एफसी को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का जलवा देखने को मिला। उन्होंने दो गोल दागे और एक असिस्ट किया।

मैच की शुरुआत से ही मेसी ने लय पकड़ ली और मैच के 43वें मिनट में बाल्तासर रोड्रिगेज़ को शानदार थ्रू बॉल देकर गोल का मौका बनाया और रोड्रिगेज़ ने बिना कोई गलती किए इसे गोल में बदलकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में 74वें मिनट में सर्जियो बुस्केट्स के पास पर मेसी ने गोलकीपर के ऊपर से बेहतरीन चिप शॉट मारकर अपना पहला गोल दागा और टीम की बढ़त 2-0 कर दी।

इस गोल के 12 मिनट बाद मेसी ने फिर कमाल दिखाया। डिफेंस को चकमा देते हुए वह बॉक्स में घुसे और सटीक शॉट मारकर गेंद को निचले बाएं कोने में डाल दिया और अपनी टीम की बढ़त 3-0 कर दी।

मैच के 83वें मिनट में लुईस सुआरेज ने पेनल्टी को गोल में बदलकर अपनी टीम को 4-0 से आसान जीत दिला दी।

इस जीत के साथ मियामी ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस अंकतालिका में 55 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई और प्लेऑफ़ में जगह पक्की कर ली।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेजर लीग सॉकर: मेसी के दो गोलों की बदौलत इंटर मियामी ने न्यू
मैच की शुरुआत से ही मेसी ने लय पकड़ ली और मैच के 43वें मिनट में बाल्तासर रोड्रिगेज़ को शानदार थ्रू बॉल देकर गोल का मौका बनाया और रोड्रिगेज़ ने बिना कोई गलती किए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News