Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में गृह मंत्री अमित शाह ने की पूजा

अमित शाह के इस दौरे को नवरात्रि के मौके पर विशेष महत्व दिया जा रहा है।

26 Sep 2025

कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में गृह मंत्री अमित शाह ने की पूजा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने के बाद कालीघाट स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। शाह ने मां काली का आशीर्वाद लिया और मंदिर के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान से विशेष पूजा संपन्न कराई।

अमित शाह के इस दौरे को नवरात्रि के मौके पर विशेष महत्व दिया जा रहा है। पूजा के दौरान उन्होंने देश और बंगाल की समृद्धि एवं शांति की कामना की। भाजपा नेताओं का मानना है कि नवरात्र के इस शुभ अवसर पर शाह का कालीघाट मंदिर पहुंचना न केवल धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है बल्कि यह बंगाल की सांस्कृतिक धारा को सम्मान देने का भी संदेश है।

मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और केंद्रीय बलों के साथ स्थानीय पुलिस ने भी पूरे परिसर की घेराबंदी की। शाह के आगमन पर मंदिर के आस-पास बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि, नवरात्रि के इस पावन पर्व पर बंगाल की जनता के बीच धार्मिक आस्था अपने चरम पर होती है। ऐसे समय में अमित शाह का मां काली के दरबार में आशीर्वाद लेना राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, खासकर जब राज्य में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में गृह मंत्री अमित शाह न
अमित शाह के इस दौरे को नवरात्रि के मौके पर विशेष महत्व दिया जा रहा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News