Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आदित्य साहू बने झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

राज्यसभा आदित्य साहू को रविंद्र कुमार राय की जगह झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

03 Oct 2025

आदित्य साहू बने झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य सभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्यसभा आदित्य साहू को रविंद्र कुमार राय की जगह झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर आदित्य साहू की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। उनकी नियुक्ति रवींद्र राय के स्थान पर की गई है। रवींद्र राय को विधानसभा चुनाव के समय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इस संबंध में शुक्रवार को राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी कर दी है।

आदित्य साहू झारखंड विधानसभा विधानसभा चुनाव में कोल्हान प्रमंडल के प्रभारी बनाए गए थे। 2022 में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इनको झारखंड से राज्यसभा के लिए नामित किया गया था। उसके बाद वह निर्विरोध सांसद चुने गए थे। इस नई जिम्मेदारी से पहले वे झारखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री के रूप में पार्टी के लिए काम कर चुके हैं. फिलहाल, कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ. रविन्द्र कुमार रॉय झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें यह जिम्मा विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले दी गई थी।

रांची जिला के ओरमांझी निवासी आदित्य साहू का जीवन एक प्रोफेसर से लेकर एक सफल राजनेता तक का सफर दर्शाता है। उन्हें एक जमीनी नेता माना जाता है, जिनकी संगठन पर अच्छी पकड़ है और जो पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित हैं। वर्तमान में वे राज्यसभा सांसद के रूप में झारखंड के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठा रहे हैं।

आदित्य साहू ने वाणिज्य में मास्टर (एम.कॉम) तक की पढ़ाई की है। 2019 तक वे राम तहल चौधरी कॉलेज के प्रोफेसर थे। पिछले दो दो दशकों से वे भाजपा के सदस्य हैं। वह 2019 से राज्य भाजपा इकाई के नेता थे। 2022 में उन्हें राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुना गया।

आदित्य साहू का जन्म 1 जुलाई 1964 को झारखंड राज्य के रांची जिले के ओरमांझी के कुचू गांव में हुआ था। आदित्य साहू एक उच्च शिक्षित व्यक्ति हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की है। राजनीति में आने से पहले वे रांची विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे।

आदित्य साहू का राजनीतिक जीवन छात्र राजनीति से शुरू हुआ। वे अपने छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक सक्रिय और प्रमुख कार्यकर्ता थे। यहीं से उन्होंने संगठन और नेतृत्व के गुण सीखे।

आदित्य साहू ने लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी के संगठन के लिए काम किया। वे झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी रहे। इस भूमिका में उन्होंने राज्य में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राजनीति में अपनी सक्रियता के दौरान, उन्हें झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेएसपीसीबी) का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था।

साल 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें झारखंड से राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार बनाया। वे इस चुनाव में निर्विरोध चुने गए और संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) के सदस्य बने।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आदित्य साहू बने झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष
पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News