Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजौरी जिले के धार सखरी गाँव व उधमपुर जिले में आतंकवाद रोधी अभियान जारी

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर शाम सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी के बाद राजौरी के धार सखरी गाँव में बुधवार को भी तलाशी अभियान जारी रहा। इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है और आज सुबह से अब तक इलाके में कोई गोलीबारी नहीं हुई है।

08 Oct 2025

राजौरी जिले के धार सखरी गाँव व उधमपुर जिले में आतंकवाद रोधी अभियान जारी

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी ज़िले में बुधवार को भी आतंकवाद रोधी अभियान जारी रहा। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई संक्षिप्त गोलीबारी के बाद इलाके से गोलीबारी की नई घटना की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर शाम सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी के बाद राजौरी के धार सखरी गाँव में बुधवार को भी तलाशी अभियान जारी रहा। इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है और आज सुबह से अब तक इलाके में कोई गोलीबारी नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई संक्षिप्त गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यह गोलीबारी उस समय हुई जब पुलिस को संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

पूरे इलाके की कड़ी घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है। सेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस के जवान रात में घेराबंदी बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए मौके पर पहुँच गए थे ताकि आतंकवादी रात में भागने में कामयाब न हो सकें। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए हैं। आसपास के लोगों को इस अभियान के समाप्त होने तक घरों के अंदर रहने को कहा गया है।

इस बीच सुरक्षा बलों ने बुधवार को उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के धरनी टॉप इलाके में भी घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। कुछ स्थानीय लोगों द्वारा तीन संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया। बसंतगढ़ के वन क्षेत्र में पहले भी आतंकवादियों की गतिविधियाँ देखी गई हैं जिसके परिणामस्वरूप मुठभेड़ें हुई हैं। आतंकवादियों का शीर्ष कमांडर, पाकिस्तान का हैदर उर्फ मौलवी 26 जून को बसंतगढ़ में मारा गया था।

सुरक्षा बल पूरे केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादियों, उनके सक्रिय कार्यकर्ताओं (ओजीडब्ल्यू) और समर्थकों के खिलाफ आक्रामक अभियान चला रहे हैं। ड्रग तस्कर और हवाला धन रैकेट में शामिल लोग भी सुरक्षा बलों की जाँच के घेरे में हैं क्योंकि माना जाता है कि इन अभियानों से प्राप्त धन का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बनाए रखने के लिए किया जाता है।-----

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजौरी जिले के धार सखरी गाँव व उधमपुर जिले में आतंकवाद रोधी
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर शाम सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी के बाद राजौरी के धार सखरी गाँव में बुधवार को भी तलाशी अभियान जारी रहा। इला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News